
मेरठ। शरदीय नवरात्र के प्रथम दिन मौसम ने भी एक अनोखा रिकार्ड बना डाला। नवरात्र के प्रथम दिन यानी 17 अक्टूबर 2020 को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि पिछले छह साल के मुकाबले काफी कम है। पिछले छह साल में प्रतिवर्ष नवरात्र के प्रथम दिन के तापमान पर नजर डाले तो इस बार का न्यूनतम तापमान अन्य सालों के मुकाबले करीब 3 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री दर्ज किया गया।
भारतीय कृषि अनुसंधान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2014 में नवरात्र 25 सितंबर से शुरू हुए थे। उस दिन अधिकतम तापमान 33:6 और न्यूनतम 22:5 दर्ज किया गया था। इसी तरह से वर्ष 2015 में नवरात्र का प्रथम दिन 13 अक्टूबर को था। इस दिन तापमान अधिकतम 33:5 और न्यूनतम 23 डिग्री रिकार्ड किया गया था। वर्ष 2016 में 9 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हुए थे। इस दिन अधिकतम तापमान 34:5 और न्यूनतम तापमान 2158 रिकार्ड किया गया था। 2017 में 21 सितंबर को नवरात्र का प्रथम दिन था इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 22:8 डिग्री दर्ज किया गया था।
10 अक्टूबर 2018 को अधिकतम 32:5 और न्यूनतम तापमान 20:5 रहा और वर्ष 2019 मे 29 सितंबर से शारदीय नवरात्रों का शुभारंभ हुआ था इस दिन तापमान अधिकतम 34:5 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अब इस बार यानी आज 17 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रिकार्ड किया गया। यानी इस बार नवरात्र के प्रथम दिन पिछले 6 सालों की अपेक्षा न्यूनतम तापमान सर्वाधिक कम दर्ज किया गया है। हालांकि मौसम में किसी प्रकार की नरमी नहीं है। तापमान में शुक्रवार की अपेक्षा एक डिग्री का अंतर आया है। तो वहीं न्यूनतम तापमान भी पिछले दो दिन अपेक्षा काफी नीचे गिरा है। हवा में नमी होने के कारण प्रदूषण का स्तर भी 315 पर बना हुआ है। जो कि पिछले दिनों 350 तक को पार कर गया था।
Published on:
17 Oct 2020 02:30 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
