
Today Weather Update : NCR में देर रात हुई बारिश से चार डिग्री तक गिरा तापमान,जानिए आज मौसम का हाल
Meerut NCR Weather today देर रात मेरठ में हल्की बूंदाबादी हुई जबकि एनसीआर और दिल्ली में जोरदार बारिश हुई है। जिससे मेरठ सहित आसपास के जिलों का तापमान करीब 4 डिग्री तक गिर गया है। सितंबर माह में यह पहली बारिश है जिससे कि तापमान में कुछ कमी आई है। मौसम विभाग ने पहले ही चार दिन हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। तापमान में अभी और कमी आने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने 24 घंटे के भीतर बारिश होने की संभावना जताई है।
बता दे कि पिछले एक सितंबर से ही गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया हुआ है। जिसके चलते मेरठ में तापमान समान्य से पांच डिग्री अधिक हो गया था। इस साल सितंबर के महीने में मेरठ तापमान ने पिछले 54 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। गर्मी के चलते ही अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 37 डिग्री तक पहुंच गया था। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। आज मंगलवार को दिन की शुरूआत हल्की धूप के साथ हुई है।
हालांकि आसमान में बादल हैं और हल्की हवा के झोंके से गर्मी का अहसास लोगों को नहीं हो रहा है। मौसम विभाग ने आज मंगलवार को दिन में बादल छाए रहने और तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। कल बुधवार यानी 14 सितंबर को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस बार मानसून में जिस तरह की बारिश की उम्मीद जताई थी वो मानसूनी बारिश मेरठ और पश्चिमी उप्र में नहीं हुई है। जिससे वेस्ट यूपी मौसम काफी बदला हुआ है। वहीं मेरठ मौसम में भी बारिश नहीं होने स परिवर्तन आया है।
Published on:
13 Sept 2022 08:29 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
