26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meerut Weather Update : हाइवे और एक्सप्रेस वे पर दिखा कोहरे का असर, अक्टूबर के पहले दिन ये है मौसम का हाल

Meerut Weather Update Today आज माह अक्टूबर की शुरूआत तेज धूप के साथ हुई है। वहीं हाइवे और एक्सप्रेस वे पर सुबह के समय कोहरे का असर दिखाई देने लगा है। हालांकि शहर के भीतरी हिस्से में तापमान में वृद्धि हो रही है वायु गुणवत्ता भी खराब स्तर पर पहुंच रही है। जिसके चलते मौसम का मिजाज फिर से बदलने लगा है। जिसके चलते एक बार फिर से तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी से उमस लोगों को दिन में परेशान कर रही है। मानसून अक्टूबर के पहले सप्ताह पूरी तरह से विदा हो जाएगा।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Oct 01, 2022

Meerut Weather Update : हाइवे और एक्सप्रेस वे पर दिखने लगा कोहरे का असर, अक्टूबर के पहले दिन ये है मौसम का हाल

Meerut Weather Update : हाइवे और एक्सप्रेस वे पर दिखने लगा कोहरे का असर, अक्टूबर के पहले दिन ये है मौसम का हाल

Meerut Weather Update Today 15 सितंबर के बार शुरू हुई बारिश से उपजे मौसम के हालात के चलते अब मेरठ और पश्चिमी उप्र के मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। आज भी दिन की शुरूआत तेज धूप के साथ हुई है। पिछले तीन दिन से अब तापमान में भी वृद्धि हो रही है। बुधवार से बढ़ना शुरू हुआ तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया है। आज गुरुवार को हल्की हवा और धूप के साथ दिन की शुरूआती दौर से ही तापमान में बढ़ेत्तरी के साथ उमस भी महसूस की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के पहले सप्ताह में मानसून पूरी तरह से विदा हो जाएगा। इस समय अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री पर पहुंच गया है। बारिश के बीच यही तापमान 9 डिग्री तक कम होकर 26 डिग्री पर पहुंच गया था। उमस और धूप के चलते अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। बुधवार को भी आसमान पर सूरज तेजी के साथ रहा।
मेरठ के पड़ोसी जिले बागपत में बरसात के बाद से मौसम में काफी बदलाव आया है। पिछले दो दिन से यहां पर सुबह के समय कोहरा दिखाई दे रहा है। हाईवे पर कोहरे के बीच वाहन गुजर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : school Closed : पहले सप्ताह चार दिन बंद रहेंगे स्कूल, अक्टूबर की शुरूआत छुटिटयों के साथ

लगातार बारिश के कारण मौसम भी अब ठंडा होने लगा है। मेरठ में अभी गर्मी और उमस का असर दिखाई दे रहा है। कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानी डा0 एन सुभाष ने बतया कि मौसम में पूरी तरह से बदलाव 10 अक्टूबर के बाद से शुरू होगा। मेरठ में इस बार 250 मिमी तक बारिश सितंबर के महीने में हुई थी। हालांकि जुलाई और अगस्त दोनों महीने सूखे ही गए थे। इन दो महीनों में मानसूनी बारिश की जैसी उम्मीद की जा रही थी वो नहीं हुई। मेरठ में सितंबर में सामान्य वर्षा 130 मिलीमीटर तक होती है। सितंबर में सामान्य से अधिक बरसात का ट्रेंड पिछले तीन चार साल से बढ़ा है। इसके पूर्व में बारिश का आंकड़ा 100 से कम रहता था। वर्ष 2021 में भी 274 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस बार अब तक 250 मिलीमीटर तक बारिश हुई है।