21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

weather update Today : मौसम दे रहा रोजेदारों का साथ, आज तेज हवा से गिरेगा तापमान

इन दिनों रमजान और चैत्र नवरात्र में मौसम काफी अच्छा है। मेरठ और आसपास के जिलों में रात हुई बारिश से तापमान गिरा है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Mar 25, 2023

weather update Today : मौसम दे रहा रोजेदारों का साथ आज तेज हवा से गिरेगा तापमान

weather update Today : मौसम दे रहा रोजेदारों का साथ आज तेज हवा से गिरेगा तापमान

आज तेज हवा के साथ दिन की शुरूआत हुई है। मेरठ में पिछले एक सप्ताह से मौसम में बदलाव आया है। मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।

आज भी आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। इस समय चैत्र नवरात्र और रमजान शुरू हैं।

रमजान और चैत्र नवरात्र में मौसम काफी अच्छा है। बदले मौसम में लोगों को व्रत के दिनों में अधिक परेशानी नहीं हो रही है। रोजेदारों का साथ मौसम दे रहा है।

शुक्रवार की रात मेरठ और एनसीआर के जिलों में जोरदार बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि इस बेमौसम बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है।

मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना व्यक्त की है। पिछले शनिवार से हो रही बारिश के चलते मौसम में काफी परिवर्तन आया है।

यह भी पढ़ें : Meerut News: याकूब कुरैशी का 13 करोड का मकान कुर्क, अब मर्सिडीज और रेंजर रोवर की बारी

आज यूपी के अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। लखनऊ में आज तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है।

मेरठ में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने अनुमान है। गाजियाबाद और नोएडा में भी तापमान समान्य से दो डिग्री नीचे है।