5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert: हिमालय की ठंडी बर्फीली हवा ने दी पश्चिमी यूपी में दस्तक, सबसे ठंडी रही रविवार की रात

Weather Alert: प्रदेश में सबसे ठंडी मेरठ में रविवार की रात रहीं। मेरठ में रविवार की रात तापमान 8.2 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि प्रदूषण ने अभी अपना शिकंजा नहीं ढीला किया है। वहीं मौसम विभाग की माने तो अभी न्यूनतम तापमान और कम होगा। हिमालय से चली ठंडी बर्फीली हवा ने वेस्ट यूपी में दस्तक दे दी है। जिसके कारण यहां का तापमान अब धीरे-धीरे कम होने लगा है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Nitish Pandey

Nov 15, 2021

cold_new_ncr.jpg

Weather Alert: पश्चिमी उत्तर प्रदेश अब कड़ाके की ठंड की चपेट में आ रहा है। तापमान तेजी से गिर रहा है। मेरठ में रविवार की रात प्रदेश भर में सबसे अधिक ठंडी रही। रविवार की रात मेरठ का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री तक पहुंच गया। जिससे लोगों को ठंड का अहसास हुआ। बता दें कि उत्तरी हिमालय की ओर से अब बर्फीली हवा ने पश्चिमी यूपी में दस्तक दे दी है। कुछ दिन में ये बर्फीली हवाएं धीरे-धीरे करके पूर्वी जिलों को भी प्रभावित करेंगी। यही कारण रहा कि बीते रविवार रात जिले का न्यूनतम तापमान गिर कर 8.2 डिग्री पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें : यूपी की गौशाला में बजाए जाएंगे भजन, गायों को सर्दी से बचाने के लिए भेट की गई ‘भगवा’ शॉल

प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडी रात मेरठ की रही तो दूसरे नंबर पर मुजफ्फरनगर रहा। मुजफ्फरनगर का न्यूनतम तापमान भी 8.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के ऊपर है। वहीं दिल्ली में 10.1 डिग्री रहा। मेरठ में सोमवार सुबह के समय से ही सफेद धुंध की चादर छाई रही साथ ही सुबह की शुरुआत धूप के साथ हुई। लेकिन ठंडी हवा के झोके सिहरन पैदा करते रहे।

सामान्य से पांच डिग्री कम

इस समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में हिमालय से ठंडी हवाओं का प्रवाह जारी है। दिन में मौसम साफ है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.4 डिग्री रहा। रात में तापमान में काफी कमी देखी जा रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। ठंड का आलम यह है कि यहां से जम्मू वैष्णो देवी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। नैनीताल में आठ डिग्री रहा।

14 नवंबर को प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

मेरठ - 8.2

मुजफ्फरनगर - 8.4

दिल्ली - 10.1

आगरा - 12.1

कानपुर - 12.2

बिजनौर - 13.6

लखनऊ - 14.5

रविवार को दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को न्यूनतम तापमान में 24 घंटे की तुलना में दो डिग्री की गिरावट हुई। वर्ष 2020 में गत वर्ष 21 नवंबर के बाद तापमान 10 डिग्री से नीचे आया था। वहीं, 2019 में नवंबर में पूरे माह रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे नहीं गया था। 2018 में नवंबर में सबसे निम्नतम तापमान ही 9.2 डिग्री रहा था। वहीं, इस बार 13 नवंबर को ही तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है।

यह भी पढ़ें : मथुरा कंस वध मेला: रंगशाला में लाठियों से हुआ ‘कंस’ का वध, महिलाओं ने फूल बरसाकर किया स्वागत