3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी की गौशाला में बजाए जाएंगे भजन, गायों को सर्दी से बचाने के लिए भेट की गई ‘भगवा’ शॉल

ऐसा माना जाता है कि यदि गौशालाओं में संगीत बजाया जाता है, तो गायें संगीत के प्रति अनुकूल प्रतिक्रिया देती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हमीरपुर

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 15 Nov 2021, 11:14 AM IST

cows.jpg

हमीरपुर. उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कान्हा गौआश्रय स्थल पर गायों को अब हर दिन कम आवाज में लाउडस्पीकर पर भजन सुनने को मिलेंगे। जिलाधिकारी चंद्र भूषण त्रिपाठी ने नगर पंचायत के अधिकारियों से कहा है कि सुबह-शाम कम मात्रा में गायों के लिए भगवान कृष्ण के मधुर भजन बजाएं, ताकि वे सुख-समृद्धि की भावना का अनुभव कर सकें।

यह भी पढ़ें : कार्तिक पूर्णिमा मेला: डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर रखी जाएगी निगाह, पहली बार लगेगी ऐसे हाजिरी

गायों को सर्दी से बचने के लिए भेट की गई ‘भगवा’ शॉल

ऐसा माना जाता है कि यदि गौशालाओं में संगीत बजाया जाता है, तो गायें संगीत के प्रति अनुकूल प्रतिक्रिया देती हैं। पिछले सप्ताह कान्हा गौशाला पहुंचे जिलाधिकारी व एसपी कमलेश दीक्षित ने गाय की पूजा कर गायों को सर्दी से बचाने के लिए भगवा रंग की शॉल भेंट की। दोनों अधिकारियों ने गायों को गुड़ का भोग लगाया।

सीएम योगी को है गायों से प्रेम

गोप्रेमी योगी के मुख्यमंत्री बनते ही भाजपा सरकार में गायों के अच्छे दिन भी शुरू हो गए हैं। प्रदेश में गोवंश संवर्द्धन के लिये पशुपालन एवं दुग्ध विकास के अलावा अन्य विभागों का भी सहयोग लिया जा रहा है। दरअसल, 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद जब मुख्यमंत्री के पद पर योगी आदित्यनाथ की ताजपोशी हुई। उसके दूसरे दिन से ही प्रदेश में योगी सरकार ने राज्य भर में चल रहे अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई शुरू की। बूचड़खानों पर कार्रवाई के अलावा सरकार का गायों की सुरक्षा और संरक्षा पर ख़ासा ज़ोर रहा है।

गोवंश के लिए सरकार चला रही है कई योजनाएं

ख़ुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाय और गोशाला को लेकर काफ़ी संवेदनशील रहे हैं। गोवंश के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार ने बड़ी संख्या में कान्हा गोशालाएं बनवाईं और अधिकारियों को सख़्त निर्देश दिए कि सड़क पर किसी तरह के गोवंश न दिखें।

यह भी पढ़ें : मथुरा कंस वध मेला: रंगशाला में लाठियों से हुआ ‘कंस’ का वध, महिलाओं ने फूल बरसाकर किया स्वागत

बड़ी खबरें

View All

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश