scriptकार्तिक पूर्णिमा मेला: डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर रखी जाएगी निगाह, पहली बार लगेगी ऐसे हाजिरी | Attendance of policemen will be recorded with biometric machine | Patrika News
हापुड़

कार्तिक पूर्णिमा मेला: डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर रखी जाएगी निगाह, पहली बार लगेगी ऐसे हाजिरी

कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारी जोरों पर है। गंगा किनारे लगने वाले इस मेले में चारों ओर पंडाल और तंबुओं का नगर बसा दिया गया है। वहीं सुरक्षा के भी चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। मेले में पुलिसकर्मी डयूटी के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही न करें। इसके लिए भी एसपी हापुड ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है। उन्होंने इस बार मेला परिसर में डयूटी देने वाले पुलिसकर्मियों की हाजिरी बायोमैट्रिक लगवाने की व्यवस्था की है।

हापुड़Nov 13, 2021 / 05:04 pm

Nitish Pandey

sp_hapur.jpg
हापुड़. गढ़ में लगने वाला कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला इस बार ऐतिहासिक होगा। इस बार मेले में सुरक्षा की कमान संभालने वाली पुलिस पर भी निगाह रखी जाएगी। मेले के इतिहास में पहली बार पुलिसकर्मियों की हाजिरी के लिए बायोमेट्रिक मशीन लगाने की तैयारी की गई है। जिससे ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों की जानकारी अफसरों को रहे। इस मशीन के लिए पुलिस अधीक्षक ने प्रस्ताव बना लिया है और शासन को भेजा गया है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी के लिए अलग से कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें

बदलेगा अंग्रेजों के जमाने का पुराना स्टेशन, रेलवे ट्रैक पर दौड़ेगी ट्रेन ऊपर फूड कोर्ट में लजीज व्यंजन का मजा ले सकेंगे यात्री

ड्यूटी छोड़कर घर नहीं जा सकेंगे पुलिसकर्मी

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि कार्तिक मास में गढ़ गंगा नगरी में ऐतिहासिक मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में पश्चिमी उप्र के अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान राज्यों के लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है। इस मेले में आने वाली भीड़ को देखते हुए प्रत्येक वर्ष कई जोन में बांटा जाता है। इन जोन के श्रद्धालुओं पर निगाह रखने के लिए जिले के साथ-साथ बाहरी जिलों का काफी फोर्स व्यवस्था संभालता है।
मेले में ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी अक्सर अपना ड्यूटी प्वाइंट छोड़कर घर चले जाते हैं। ऐसे में अफसरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस व्यवस्था को दूर करने के लिए इस बार मेले में बायोमेट्रिक मशीन लगाई जाएगी। इस मशीन में उन पुलिसकर्मियों का डाटा फीड़ किया जाएगा। जिनकी ड्यूटी मेले में लगाई गई है। ताकि, अफसरों को यह पता रहे कि मेला स्थल पर कितनी फोर्स मौजूद है।
सीसीटीवी और ड्रोन के लिए बनेगा कंट्रोल रूम

पुलिस अधिकारियों की मानें तो प्रत्येक वर्ष मेले में कुछ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते थे। इस बार मेले में हर कोने पर सीसीटीवी लगाया जाएगा। इसके अलावा मेले में ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। खास बात यह है कि सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी के लिए अलग से कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। ताकि, संदिग्धों पर निगाह रखी जा सके।
मेला थाना प्रभारियों का विवरण –

थाने का नाम प्रभारी का नाम मोबाइल नंबर

मेरठ सेक्टर निरीक्षक ब्रजेश कुमार 7503543123

मेरठ सेक्टर(उत्तरी) उपनिरीक्षक नीटू मलिक 9389121336

मेरठ सेक्टर(दक्षिणी) उपनिरीक्षक लाखन सिंह 7599417626
सदर बाजार सेक्टर उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह 9758314057

हापुड़

सेक्टर(सदर) उपनिरीक्षक कैलाश चंद 9412592346

घाट सेक्टर निरीक्षक उमेश पंवार 9690407000

बलराम सिंह 8527624735

बुलंदशहर सेक्टर उपनिरीक्षक दिनेश चंद 9410617445

दिल्ली सेक्टर निरीक्षक दलीप सिंह 9990633562
पशु मेला सेक्टर निरीक्षक नजीर खान 9777777783

उपनिरीक्षक संजय कुमार शर्मा 7017798433

बृजघाट सेक्टर उपनिरीक्षक कुशलपाल सिंह 8865970101

महिला थाना उपनिरीक्षक सुनीता मलिक 7065323635

नक्का कुआं रूट उपनिरीक्षक महाराज सिंह 8851751691
हापुड़ रोड रूट निरीक्षक सतेंद्र प्रकाश सिंह 7827899600

गढ़ चौपला रूट उपनिरीक्षक इंद्रकांत यादव 9415868691

रेलवे रोड रूट उपनिरीक्षक संजीव कुमार 7055587031

स्याना चौपला रूट निरीक्षक नरेंद्र सिंह 9999604940

उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत सिंह 8299877875
मेरठ रोड रूट निरीक्षक महेंद्र सिंह 9149228825

बुलंदशहर रूट उपनिरीक्षक मनोज सहरावत 9411455995

पलवाड़ा रोड रूट उपनिरीक्षक सरवन गौतम 9411095639

उपनिरीक्षक महेंद्र पाल शर्मा 7017791361

स्काईलार्क तिराहा रूट उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव 8800436162
सदर रूट उपनिरीक्षक विपिन कुमार 7983136675

उपनिरीक्षक रजनी वर्मा 9650458072

मेला थानों के अतिरिक्त विभिन्न बल के प्रभारी – नाम प्रभारी का नाम मोबाइल नंबर

खोया पाया केंद्र निरीक्षक उदयवीर 9412550987
उपनिरीक्षक अनेक सिंह 9458046434

उपनिरीक्षक सुभाष चंद 9456864118

उपनिरीक्षक शरद यादव 9927936375

गुंड़ा दमन दल (प्रथम) उपनिरीक्षक विजय राठी 8006023908

गुंड़ा दमन दल (द्वितीय) उपनिरीक्षक प्रेमराज पुष्कर 9528367192

शराब निरोध दस्ता उपनिरीक्षक संजय यादव 9695699525
उपनिरीक्षक सुरेशपाल सिंह 8279495592

उपनिरीक्षक अजीत सिंह 8081234347

एंटी रोमियो स्कवायड उपनिरीक्षक प्रतिमा त्यागी 8700326138

उपनिरीक्षक अनुराधा चौधरी 9149134754

उपनिरीक्षक कविता रानी 941280645

यह भी पढ़ें

UP Election 2022: चुनावी मिशन पर कांग्रेस, सभी विधानसभाओं में निकाली सत्ता परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो