23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update Today : तापमान में कमी से बढ़ी ठंड,जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather Update Today in UP प्रदेश में अब तापमान में कमी आनी शुरू हो गई है। कुछ जिलों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है। जिससे चलते अब ठंड ने भी अपना असर दिखाना शुरू किया है। पश्चिमी उप्र के जिलों में इस समय तापमान 17—18 डिग्री के बीच बना हुआ है। जबकि अधिकतम तापमान 30—31 डिग्री के बीच है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान इस समय 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Nov 04, 2022

Weather Update Today : तापमान में कमी से बढ़ी ठंड,जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather Update Today : तापमान में कमी से बढ़ी ठंड,जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

weather update Today in UP न्यूनतम तापमान में अब तेजी से गिरावट का दौर जारी है। जिसके चलते अब ठंड भी अपना असर तेजी से दिखाना शुरू कर रही है। आज प्रदेश में अधिकांश जिलों में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। वहीं हवा की रफ्तार 5—9 किमी के बीच रहने की संभावना है। गुरुवार के मुकाबले आज शुक्रवार को हवा की रफ्तार कम होने से वायु गुणवत्ता सूचकांक काफी बढ़ गया है। वातावरण में आर्द्रता 89 प्रतिशत है।

मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में तापमान में और कमी आने की संभावना है। जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। आज कानपुर में अधिकतम तापमान 33:2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21:8 डिग्री है। मेरठ में आज शुक्रवार को सुबह अधिकतम तापमान 30:8 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान मेरठ में 17:2 डिग्री रहा। प्रदेश में इस समय सबसे कम तापमान पश्चिमी उप्र के जिलों का है।


यह भी पढ़ें : Air Pollution : वायु प्रदूषण से इन जिलों के हालात खराब, कक्षा 1 से आठ तक अब आनलाइन क्लास

गाजियाबाद, नोएडा, हापुड, बुलंदशहर, शामली, मुजफ्फरनगर का तापमान भी प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा काफी कम है। लेकिन इन जिलों में वायु प्रदूषण से हालात काफी खराब चल रहे हैं। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सितंबर और अक्टूबर माह में हुई बारिश के बाद से मौसम में तेजी से बदलाव आया है। इस बार सितंबर माह की बारिश ने पिछले कई सालों का रिकार्ड तोड़ दिया। सितंबर माह की बारिश के चलते किसानों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। बारिश से किसानों की काफी फसल बर्बाद हुई है।