
Alert: मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 48 घंटों के लिए जारी किया अलर्ट
मेरठ। मौसम के बदलाव से हर कोर्इ हैरत में है। पहले अचानक गर्मी फिर बारिश आैर लगातार पारा बढ़ने से लोग खुद को गर्मी से बचाव के उपाय ढूंढ़ रहे हैं। वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती गर्मी के कारण अधिकतम तापमान 41 डिग्री से ज्यादा तक पहुंच गया है। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है, जबकि रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 से 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है आैर लोगों को एेतिहात बरतने की सलाह दी है।
48 घंटे में 43 डिग्री तक बढ़ेगा पारा
अगले अगले 24 से 48 घंटे के लिए मौसम वैज्ञानिकों ने गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। सरदार वल्लभ भार्इ पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि अगले 48 घंटे में उत्तर पश्चिम हवाएं चलने से मौसम शुष्क रहेगा। इस वजह से लू का असर कम होता नहीं दिख रहा है। अभी गर्मी आैर बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष का कहना है कि गर्मी का असर अभी आैर बढ़ेगा। गर्म हवाआें से परेशानी होगी आैर पारा 43 डिग्री या इससे अधिक तक पहुंच सकता है।
मेरठ का इतना बढ़ा तापमान
मेरठ समेत वेस्ट यूपी-एनसीआर में लू का असर देखा जा रहा है। दिन का तापमान में सामान्य से तीन डिग्री आैर रात के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुर्इ है। मेरठ के मौसम कार्यालय पर मेरठ का तापमान 41.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Published on:
30 Apr 2019 03:05 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
