बताते चलें कि मौसम विभाग ने दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार सहित 16 राज्यों के कुछ इलाकों में आगामी दो दिनों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग द्वारा 26 अगस्त तक के लिये जारी बारिश संबंधी पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में गुरुवार को तेज बारिश की आशंका व्यक्त की गयी है।