
मेरठ। उत्तरी भारत के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम अचानक बदला है। अब सुबह के समय धुंध भी दिखाई देने लगी है तो रात को ओस पड़ रही है। इससे रात के समय ठंड पडऩी शुरू हो गई है। रात के तापमान में लगातार कमी आ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में अभी तीन दिन बारिश आने के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि 4, 5 और 6 अक्टूबर को आसमान में बादल रहेंगे। इसलिए कई इलाकों में बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस बार मौसम में बार-बार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। यह प्रदूषण के कारण मौसम सिस्टम में बदलाव की वजह से है। उन्होंने कहा कि 6 अक्टूबर के बाद ठंड बढ़ेगी।
इससे पहले बुधवार और गुरुवार को मौसम का मिजाज भी पूरी तरह बदला हुआ रहा। दोनों दिन सुबह के समय धुंध रही तो दिन में आसमान में बादल रहे। रात में ओस पडऩे के कारण ठंड का असर बढ़ गया। मेरठ के मौसम कार्यालय में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यनूतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
Published on:
03 Oct 2019 06:20 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
