
24 घंटे बाद नया पश्चिमी विक्षोभ बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगी ठंड
weather update उत्तर प्रदेश में सर्दी का मौसम बढ़ता जा रहा है। यहां दिन के तापमान में कोई ज्यादा गिरावट नहीं हो रही हो, लेकिन रात में तापमान कम हो जाता है। इससे ठंडक महसूस होती है। पूर्बी और पश्चिमी क्षेत्रों में सर्दी बराबरी से महसूस हो रही है। दिनभर में धूप चमक रही है, लेकिन हवाएं चलने से ठंडक का अहसास होने लगा है। न्यूनतम तापमान में कमी गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर, और मेरठ मंडल में दर्ज की गई है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार राज्य में सबसे कम तम तापमान मुजफ्फरनगर में 4.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। बरेली और मेरठ में भी न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से कम है। वहीं रविवार को मौसम में कोई ज्यादा परिवर्तन नहीं दिखेगा लेकिन सोमवार से ठंड और बढ़ने के आसार हैं।
दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है। आईएमडी ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। इसमें कहा गया है कि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 346 दर्ज किया गया जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। शून्य और 50 के बीच एक AQI को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच "संतोषजनक", 101 और 200 के बीच "मध्यम", 201 और 300 के बीच "खराब", 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब', 401 और 450 के बीच "गंभीर' और 450 से ऊपर 'गंभीर प्लस' माना जाता है।
Published on:
17 Dec 2023 09:37 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
