25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, इस दिन हो सकती है सर्दी की पहली बारिश

Weather Update: उत्तर प्रदेश में जल्द ही कड़ाके की ठंड का आगमन होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिन और रात का तापमान और गिर सकता है। आइए जानते हैं कि बारिश को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी क्या है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 4 Dec 2024, 8:43 AM IST

Weather Update

Weather Update: उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत का मौसम लगातार करवट ले रहा है। सामान्य से ऊपर चल रहे दिन-रात के तापमान के बीच आज से मौसम व्यापक बदलाव की दस्तक देने जा रहा है। 72 घंटे तक मेरठ सहित वेस्ट यूपी में तेज सर्द हवाएं चलने के आसार हैं। इससे दिन-रात के तापमान में बड़ी गिरावट हो सकती है।

8 दिसंबर को होगी बारिश

आज यानी 4 दिसंबर के बाद रात में तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मेरठ में 9 दिसंबर को मैदानों में सर्दी की पहली बौछारें गिरने के आसार हैं।

सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी

दरअसल, सर्दी के पहले सशक्त और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से छह से आठ दिसंबर तक पहाड़ों पर भारी बर्फबारी एवं बारिश की उम्मीद है। इस वजह से नौ दिसंबर से मैदानों में कड़ाके की सर्दी का आगाज हो जाएगा। इस दौरान संभावना है कि तापमान में गिरावट दर्ज किया जाए।

यह भी पढ़ें: 6 दिसंबर को छुट्टी घोषित, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

5 और 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 और 6 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के दोनों संभागों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। देर रात/सुबह के समय कहीं-कहीं धुंध के साथ सतह हवा चलने के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29°C और 12°C के आसपास रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग