
आज मेरठ में मौसम का हाल।
अप्रैल माह की शुरूआत बारिश के साथ हुई। उसके बाद से मौसम में लगातार तब्दीली हो रही है। रविवार को दिन से चल रही हवाओं का दौर आज सोमवार को भी जारी रहेगा।
मेरठ और आसपास के जिलों में आज दिन में तेज धूल भरी हवा और हल्की बारिश की संभावना है। जबकि यूपी के अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि तेज हवाओं का दौर पूरी यूपी के जिलों में चलने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान आज 16 डिग्री तक जाने की संभावना है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक रहा था।
हालांकि धूल भरी ठंडी हवाओं से तापमान में कुछ कमी आई थी। हवा से वायु प्रदूषण की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है।
मेरठ का एक्यूआई इस समय 70 है। जो कि अच्छा कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह तापमान में कुछ खास परिवर्तन नहीं होगा। ठंडी हवाओं से तापमान में ब्रेक लगेगा।
Published on:
03 Apr 2023 08:42 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
