
वेस्ट यूपी-एनसीआर में अगले तीन दिन एेसी रहेगी बारिश, मौसम वैज्ञानिकों ने जतार्इ संभावना
मेरठ। मानसूनी मौसम में जुलार्इ में सिर्फ तीन दिन की रिकार्ड तोड़ बारिश ने लोगों को राहत की सांस मिली तो उन्होंने दुश्वारियां भी कम नहीं झेली। अकेले में मेरठ में 154 मकान क्षतिग्रस्त हुए आैर आठ लोगों की इनमें दबकर मौत हुर्इ थी। अब मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम को लेकर फिर चेतावनी दी।
अगले तीन दिन में होगी मामूली बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जुलार्इ महीने में 544.4 मिमी रिकार्ड बारिश हुर्इ है। एेसी बारिश पिछले दो दशकों में नहीं हुर्इ थी। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही के मुताबिक जुलार्इ में लगातार तीन दिन की बारिश में ही यह रिकार्ड बन गया। उन्होंने संभावना जतार्इ कि मौसम लगातार बदल रहा है। इसलिए अगले तीन दिन में वेस्ट यूपी-एनसीआर क्षेत्र में बारिश हल्की ही रहेगी, क्योंकि अच्छी बारिश वाले बादल अब तरार्इ क्षेत्र की आेर चले गए हैं। इसलिए बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर आदि क्षेत्रों में अच्छी बारिश के आसार हैं। उनके मुताबिक हल्के बादल होने की वजह से वेस्ट यूपी-एनसीआर क्षेत्र में अगले तीन दिन हल्की बारिश ही होगी। यही वजह है कि दिन का तापमान कुछ कम जरूर हुआ है, लेकिन रात का तापमान स्थिर है। उमस भी तकरीबन एेसी ही रहेगी, कम नहीं होगी। मेरठ में आैसतन अधिकतम तापमान 33.9 आैर न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री चल रहा है।
देखें वीडियाेः बच्चों से भरी स्कूल बस बारिश के पानी में डूबी
Published on:
1 Aug 2018, 10:13 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.