31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाने की थाली छोड़कर मोटर को बारिश से बचाने उतरा था कुएं में, ढूंढ़ने पर इस हाल में मिला किसान

वापस नहीं लौटने पर परिजन पहुंच गए थे खेत आैर तब पता लग सका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 30 Jul 2018, 11:43 PM IST

meerut

खाने की थाली छोड़कर मोटर को बारिश से बचाने उतरा था कुएं में, ढूंढ़ने पर इस हाल में मिला किसान

मेरठ। कहते हैं जब मौत आती है तो वह किसी न किसी बहाने से अपनी ओर खींच ही लेती है। उसका कोई समय नहीं होता। बिना बताए चुपचाप आती है और झपट्टा मारकर अपने साथ ले जाती है। ऐसा ही कुछ थाना सरूरपुर के कस्बा खिवाई में हुआ। सुबह से रूक रूककर बरसात हो रही थी। गांव में सभी लोग अपने घरों में कैद थे। इतने में एक किसान को पड़ोसी ने बताया कि उसके खेत में कुएं के भीतर लगी मोटर की पन्नी हट गई है। जिससे पानी भरने पर मोटर के फुंकने का खतरा है। वह जाकर मोटर को पन्नी से ढक आए। उस दौरान किसान खाना खाने बैठा था थाली उसके सामने थी, लेकिन मोटर खराब होने की चिंता से किसान परेशान हो उठा और खाने की थाली छोड़कर कुंए के भीतर लगी मोटर को ढकने चल पड़ा। किसान जब कई घंटे तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो वह कुएं के भीतर मृत पड़ा हुआ था। मोटर पर पन्नी ढकने के लिए तीस फुट कुएं के नीचे गए किसान की दम घुटने से मौत हो गई थी। परिजनों ने शव को बाहर निकाला और बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ेंः यहां पुरानी आैर जर्जर इमारतों को खाली कराने के लिए जारी किया गया अलर्ट

बारिश में 30 फुट गहरे कुएं में घुस गया था किसान

घटना सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई में हुई। बताया जा रहा है कि एक किसान तीस फीट गहरे कुएं में घुस गया। किसान को मोटर पर पन्नी ढकने थी, ताकि बारिश के पानी से मोटर को खराब होने से बचाया जा सके। इसी बीच दम घुटने से उसकी अंदर ही मौत हो गई। काफी देर तक किसान जब घर नहीं पहुंचा तो बारिश के बीच परिजन उसको तलाशते हुए खेत पर पहुंच गए। कुएं के अंदर झांककर देखा तो किसान बेहोश अवस्था में पड़ा था। बेहोश किसान को परिजन डाक्टर के पास ले गए, लेकिन डाक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया। हादसे से खिवाई में मातम का माहौल छा गया। बताया जा रहा है कि कुएं में फैली जहरीली गैस से दम घुटने के कारण किसान की मौत हुई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस जनपद में बारिश ने मचायी तीन दिन में तबाही, 150 से ज्यादा मकानों पर आफत, आठ की दबकर हुर्इ मौत

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश