गर्मी से बेहाल लोग अब बीमार से पीड़ित होने लगे हैं। आलम यह है कि सरकारी अस्पताल से लेकर प्राइवेट नर्सिंग होम और डाक्टरों के क्लीनिकों पर मरीजों की भीड़ जुटी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों का हाल और बुरा है। सीएमओ डा. राजकुमार ने अपने सभी सीएसची, पीएचसी सेंटर पर तैनात चिकित्सकों को अवकाश पर न जाने की सलाह दी है। पिछले एक हफ्ते से पश्चिमी यूपी में आग बरस रही है। लगातार ऊपर जा रहे तापमान के बाद आद्रता बढ़ने से गर्मी और तीखी हो गई है। फिलहाल 60 घंटे तक मैदानों में इसी तरह से आग बरसती रहेगी। इसके बाद मेरठ सहित वेस्ट यूपी के विभिन्न स्थानों पर मानसूनी दस्तक शुरू हो जाएंगी।