10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: बारिश से 30 डिग्री के नीचे आया पारा , रविवार को जानिए मौसम अपडेट

मेरठ और आसपास के इलाकों में रात दो बजे से झमाझम बारिश हो रही है। रविवार की सुबह बारिश के साथ हुई। आज मौसम दिन में ऐसे ही रहने की उम्मीद है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Apr 30, 2023

a3006.jpg

आज मौसम काफी अच्छा है। अप्रैल के अंतिम दिन की शुरूआत बारिश के साथ हुई है। मौसम में आए बदलाव से तापमान काफी गिर गया है। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले भी बारिश का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन तक अभी बारिश की संभावना बराबर बनी रहेगी।

बारिश होने से पश्चिम के जिलों में अभी गर्मी का असर काफी कम हो गया है। इस समय मेरठ का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे आ गया है। मेरठ का अधिकतम तापमान इस समय 28 डिग्री पर पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान इस समय 20 डिग्री पर बना हुआ है।

मौसम वैज्ञानिक डा. सुभाष ने बताया कि अभी तीन दिन तक ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि 4 मई के बाद मौसम में बदलाव आएगा।

रात 1 बजे के बाद बदला मौसम
पश्चिम यूपी में रात एक बजे के बाद मौसम में बदलाव हुआ। जिसके बाद कई जिलों में बारिश शुरू हो गई। इस बार अप्रैल में औसत से अधिक बारिश होना बताया जा रहा है।

इस समय मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड, बुलंदशहर के अलावा पश्चिम जिलों में हल्की बारिश जारी है। रविवार को दिन में ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है।