1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Today: पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होते ही बदला मौसम, 48 घंटों तक लगातार बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी

Weather Today: पश्चिमी हिमालय में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते देश के अधिकतर राज्यों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 22 फरवरी तक तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Anand Shukla

Feb 18, 2024

Weather News Today

Weather Update

Weather Today: कड़ाके की ठंड का दौर धीरे- धीरे खत्म हो रहा है। सुबह अच्छी धूप रहती है लेकिन शाम को हल्की- हल्की ठंड देखने को मिल रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने आज यानी 18 और 19 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई जगहों पर ओलावृष्टि की भी भविष्यवाणी की गई है।

मौसम कार्यालय ने 20 और 21 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में अलग- अलग स्थानों पर तेज हवा और बिजली के साथ भारी बारिश/बर्फबारी और तूफान की पीली चेतावनी जारी की है। निचली पहाड़ियों में अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश और मध्य में बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 19 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है।

यह भी पढ़ें: 'मामला नहीं सुलझाया तो तेजाब से नहला दूंगा', किसान बाबू सिंह की बेटी को मिली धमकी, पूर्व बीजेपी नेता आशु दिवाकर पर एक और FIR दर्ज


आईएमडी ने जम्मू कश्मीर में 19 और 20 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश/बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। तीन दिन के मौसम अलर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, संभागीय आयुक्त कश्मीर विजय कुमार बिधूड़ी ने एएनआई को बताया, "हम बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पिछले दौर में प्रशासन ने अच्छा काम किया था। इस बार यह तीन दिन का अलर्ट है। जब से लोक निर्माण विभाग का पुनर्गठन हुआ है, अब सब कुछ विकेन्द्रीकृत हो गया है, इसलिए हमारी ताकत भी बढ़ गई है। अब बर्फबारी रुकते ही हम सड़कें साफ कर देते हैं। रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक आ रहे हैं।


उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज सुबह उथले कोहरे की परत देखी गई। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले दो दिनों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने कहा कि आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा, दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।