14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meerut News: भाजयुमो नेता की गैरइरातन हत्या पत्नी ने की, बताई आपबीती; देखें वीडियो

Meerut News: भाजयुमो नेता निशांक की मौत के मामले में पुलिस ने पत्नी को गैरइरातन हत्या के आरोप में हिरासत में लिया है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jun 10, 2023

Meerut News: भाजयुमो नेता ने नशे में पत्नी के काटे बाल, धक्का मुक्की में चली गोली और फिर...!

भाजयुमो नेता ने नशे में पत्नी के काटे बाल, धक्का मुक्की में चली गोली और फिर...!

Meerut News: मेरठ में भाजयुमो नेता निशांक की गैर इरादतन हत्या के मामले में मृतक की पत्नी सोनिया को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने मृतक भाजयुमो नेता की पत्नी सोनिया से लंबी पूछताछ की। जिसमें सोनिया ने पूरा सच खोल दिया।

सोनिया ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसमें गहमागहमी के बीच भाजयुमो नेता निशांक ने सोनिया पर तमंचा तान दिया था। दोनों के बीच धक्कामुक्की में तमंचे का ट्रिगर दब गया और गोली निशांक गर्ग के सीने में जा लगी गोली। इसके बाद सोनिया बच्चों को लेकर मायके चली गई। किसी को शक ना हो इसलिए शनिवार सुबह फिर सोनिया ससुराल आई। जहां उसने जेठ को पूरी बात बताई।

सोनिया के ख़िलाफ़ मृतक भाजयुमो नेता के परिजनों ने दी थाने में तहरीर दी है। वहीं सोनिया ने पुलिस को जानकारी दी कि उनके पति आए दिन मारपीट करते थे। सोनिया के मुताबिक निशांक उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करता था। जिससे वो बहुत परेशान रहती थी।

यह भी पढ़ें : Meerut News: रात में शराब पीकर पत्नी से की मारपीट, सुबह बेड पर मिली BJYM नेता की लाश; देखें वीडियो

सोनिया ने बताया कि शुक्रवार की शाम को 6 बजे से निशांक शराब पी रहा था। रात में जब उसने शराब पीने से मना किया तो दोनों के बीच मारपीट हुई। जिसमें भाजयुमो नेता निशांक ने पत्नी सोनिया के बाल काटे और उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने भाजयुमो नेता की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।