15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मनचले के खौफ से एक महीने तक घर से बाहर नहीं निकली महिला, अब परिवार के साथ शहर छोड़ा

Highlights मेरठ के शास्त्रीनगर क्षेत्र का सनसनीखेज मामला आरोपी पर कार्रवाई तक शहर से बाहर रहेगी महिला पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश कर रही  

2 min read
Google source verification
,

लॉकडाउन

मेरठ। मेरठ के शास्त्रीनगर क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला मनचले की धमकी वजह से एक महीने तक घर से बाहर नहीं निकली। जब वह निकली तो मनचले ने उसे फिर धमकी दी। महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत की। उसकी ओर से मुकदमा दर्ज हुआ। अब महिला अपने पति और बच्चों के साथ मुंबई चली गई है। उसका कहना है कि जब तक पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती, वह वापस शहर नहीं लौटेगी।

यह भी पढ़ेंः एसएसपी ने जेल का अचानक निरीक्षण किया तो मच गया हड़कंप, देखें वीडियो

नौचंदी थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्रीनगर में रहने वाली महिला 21 अक्टूबर को मंदिर जा रही थी, तभी शास्त्रीनगर में रहने वाले मोनू उर्फ वरण गुप्ता ने बाइक से उसका पीछा किया। अपने एक साथी के साथ महिला का रास्ता रोक लिया। उसे बाइक से उठाने की कोशिश की गई। विरोध करने पर आरोपी वहां से भाग गए। महिला ने मामले की तहरीर नौचंदी थाने में दी। पुलिस ने छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और अपहरण की धाराओं में मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद मोनू महिला का पीछा करता रहा।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: लोन की किस्त नहीं देने पर कर दी हत्या, फिर अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए, ऐसे पकड़े गए

कालेज में पढऩे वाली इस महिला की बेटी को आरोपी ने धमकी दी। इसके बाद से महिला एक महीने तक घर से बाहर नहीं निकली। एक महीने बाद महिला हिम्मत करके घर से एक कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने के लिए आटो से निकली तो आरोपी मोनू ने बाइक से कंपनी तक पीछा किया। तब भी महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने आरोपी मोनू को नहीं पकड़ा। इसके बाद महिला अपने पति और बच्चों के साथ 15 दिन के लिए मुंबई चली गई है। ताकि इतने दिनों में आरोपी मोनू को पुलिस पकड़ सके। इस पर इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर का कहना है कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके बयान भी दर्ज किए गए हैं। आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपी घर पर नहीं है। परिवार के लोगों पर उसकी गिरफ्तारी को लेकर दबाव बनाया जा रहा है।