Meerut News: मेरठ में देर रात कैंट रेलवे स्टेशन के पास एक महिला का हत्या कर दी गई। महिला का सिर 2 हिस्से में बंट गया। ये इलाका आर्मी कैंट में आता है।
Meerut News: मेरठ में कैंट स्टेशन पर रात करीब 12 बजे एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला के सिर पर आरोपी ने इतने हमले किए कि उसकी खोपड़ी में दो हिस्से में बंट गई। यह घटना थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के पास की है। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात प्रियंका नाम की महिला मुजफ्फरनगर से मेरठ आ रही थी। कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद महिला ने भाई को फोन किया। स्टेशन परिसर के बाहर महिला भाई के आने का इंतजार कर रही थी। इसी बीच उस महिला की हत्या कर दी जाती है। हत्या का आरोप महिला के भाई ने उसके विकलांग पति पर लगाया है। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा था।
यह भी पढ़ें: 'बौद्ध मंदिर को तोड़कर बना है बद्रीनाथ' स्वामी मौर्य के बयान पर मायावती का आया रिएक्शन, बताई इसके पीछे की वजह
पुलिस जांच में जुटी
महिला की ससुराल कंकरखेड़ा में है और मायका मेरठ के बटजेवरा में है। महिला अपने मुजफ्फरनगर में अपने रिश्तेदारी में गई थी। इस मामले में एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि मौके से सीसीटीवी फुटेज ली जा रही है। पति को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। हत्या के मामले में परिजनों ने पति के खिलाफ तहरीर दी है।