
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर फरार महिला की तलाश शुरू की।
Karva Chauth in Meerut: मेरठ में एक महिला करवा चौथ पर अपने जीजा के साथ फरार हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ करवा चौथ के मौके पर मेहंदी लगवाने और शापिंग करने बाजार गई थी। इसी दौरान अपने पति को चकमा देकर महिला जीजा के साथ फरार हो गई है। महिला अपने साथ डेढ़ साल का बच्चा भी ले गई है।
पीडित पति आज एसपी देहात से मिला
मामला थाना जानी के जानी खुर्द कस्बे का है। पीडित पति आज एसपी देहात से मिला और उसने अपनी पत्नी की बरामदगी की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर के अनुसार जानीखुर्द कस्बे में एक महिला पति के साथ करवा चौथ की शॉपिंग करने और मेहंदी लगवाने के लिए बाजार गई थीं इसी दौरान वह अपने पति को चकमा देकर जीजा के साथ फरार हो गई। बेचारा पति करवा चौथ के दिन पत्नी की बेवफाई से दुखी है।
करवा चौथ पर्व पर जहां महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत करती हैं। वहीं मेरठ में करवा चौथ पर एक महिला ने अपने पति को ऐसा दर्द दिया जिसे बेचारा पूरी जिंदगी नहीं भूल सकेगा।
पत्नी का अपने जीजा के साथ अवैध संबंध
पति ने एसपी सिटी को बताया कि वह पत्नी के साथ करवा चौथ की शॉपिंग करने और उसको मेहंदी लगवाने के लिए बाजार लेकर गया था। जब वो वापस गांव लौट रहे थे इसी दौरान उसकी पतनी उसको झांसा देकर डेढ साल के नवजात को लेकर फरार हो गई। काफी तलाश करने के बाद उसको पता चला कि उसकी पत्नी का अपने जीजा के साथ अवैध संबंध था। पत्नी अपने जीजा के साथ ही फरार हुई है। जिसके साथ उसका काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पत्नी की बेवफाई से परेशान पति ने उसकी शिकायत जानी पुलिस से की।
करवा चौथ का व्रत करेगा जिससे पत्नी को उसके किए की सजा मिल सके
पति का आरोप है कि थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की है। पति ने बताया कि वह पत्नी के साथ हर साल करवा चौथ का व्रत करता था। इस बार भी करवा चौथ का व्रत करेगा जिससे कि उसकी पत्नी को उसके किए की सजा मिल सके।
एसपी देहात ने जानी थाना पुलिस को फरार पत्नी को बरामद करने के आदेश दिया है। जानी थानाध्यक्ष प्रजंत त्यागी के अनुसार पुलिस फरार महिला की बरामद के प्रयास कर रही है।
Updated on:
02 Nov 2023 06:37 pm
Published on:
01 Nov 2023 06:33 pm

बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
