
21 दिन पहले जिस महिला की जलकर हुर्इ थी मौत, वह इस हाल में वापस लौटी कि लोगों की कांप गर्इ रूह
मेरठ। दो अप्रैल को आग लगने से घर में अकेली महिला की जलकर मौत हो गर्इ थी, जब वह थाने पहुंची तो हड़कंप मच गया। दरअसल, उस हादसे में मरी महिला अफसाना की शक्ल महिला थाने पहुंची युवती से काफी मिलती-जुलती है। यह युवती महिला थाने इसलिए पहुंची थी कि उसका प्रेमी उसे दगा दे गया था। महिला थाने में अफसाना के आने की सूचना पर मृतक अफसाना की मां नसीमा भी पहुंची थी। दोनों एक-दूसरे से गले भी मिली। मां ने तो उसे पहचान लिया, लेकिन युवती ने अनदेखा कर दिया आैर अपना नाम निशा परवीन बताया आैर थाने से सबकी नजरों से बचते हुए वहां से खिसक गर्इ। पुलिस ने इस केस की फाइल खोलकर जांच शुरू कर दी है आैर महिला, उसके परिजन आैर उसके प्रेमी पर पैनी नजर रखनी शुरू कर दी है।
एक साल पहले हुर्इ थी शादी
पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गेट की इस्लाम नगर निवासी 21 वर्षीय अफसाना की शादी एक साल पहले भूमिया पुल क्षेत्र में अबरार के साथ हुर्इ थी। पिछले छह महीने से दंपति रशीद नगर में गोकुलपुर निवासी इश्तियाक के मकान में किराए पर रह रहा था। बीती दो अप्रैल को अबरार सुबह मजदूरी के लिए निकल गया था। उसके कुछ देर बाद ही घर में विस्फोट के साथ आग लग गर्इ थी। यह आग करीब आधा घंटे लगी रही, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद पुलिस को गैस के चूल्हे के पास कंकाल पड़ा हुआ मिला। साथ ही वहां खाने का सामान पड़ा मिला था। तब यह माना गया कि खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गर्इ थी आैर उसमें अफसाना जिंदा जल गर्इ। घटनास्थल पर अफसाना की मां भी पहुंची थी। पोस्टमार्टम के बाद मां नसीमा ने शव इस्लामनगर में मंगवाया आैर अगले दिन अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गोकुलपुर के लोग मां से मिले
इस घटना के 21 दिन बाद गोकुलपुर क्षेत्र के कुछ लोग अफसाना की मां से मिले आैर उन्हें बताया कि उसकी बेटी अफसाना महिला थाने में है आैर उसे पहले भी गांव गोकुलपुर में देखा गया है। यह सुनते ही मां नसीमा हैरत में पड़ गर्इ। उसे विश्वास नहीं हुआ आैर इन लोगों को भी बताया कि उसकी बेटी तो मर चुकी है। इन लोगों के कहने पर मां फिर भी महिला थाने पहुंच गर्इ।
प्रेमी के दगा देने पर थाने पहुंची
पुलिस के अनुसार बुधवार को अफसाना जैसी दिखने वाली युवती महिला थाने पहुंची आैर बताया कि उसने अपने प्रेमी के साथ शादी की आैर गोकुलपुर में रहती है। उसका प्रेमी आॅटोचालक उसे छोड़कर चला गया है। उसके खिलाफ कार्रवार्इ को लेकर ही वह महिला थाने आयी है। इसी दौरान लोगों के कहने पर अफसाना की मां नसीमा भी थाने पहुंच गर्इ। मां ने उस युवती से कहा कि उसकी बेटी अफसाना मर चुकी है, लेकिन वह बिल्कुल उसके जैसी दिखती है। मां ने इस युवती के हाव-भाव देखकर पहचान लिया, लेकिन युवती ने अपनी मां को पहचानने से इनकार करते हुए अपना नाम निशा परवीन बताया। महिला थाने में इस पर कुछ गहमागहमी बढ़ी तो युवती मौका देखकर वहां से खिसक गर्इ। इस मामले में नया मोड आने की बात पुलिस अफसरों तक भी पहुंची आैर उन्होंने इसकी जांच शुरू करवा दी है। बताया जा रहा है कि अफसाना का अपने पति के साथ पिछले छह महीने से विवाद भी चल रहा था। सवाल उठ रहे हैं कि यदि अफसाना जिंदा है तो घर में आग लगने पर पुलिस को गैस के चूल्हे के पास जो कंकाल मिला था, वह किसका था। सीआे कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि यह मामला वाकर्इ चौंकाने वाला है। अफसाना को जिंदा बताया गया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। अगर एेसा हुआ है तो इसका खुलासा किया जाएगा।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Published on:
25 Apr 2019 10:01 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
