
Woman Murder in Meerut: यूपी के मेरठ में एक महिला की प्रेमी ने शादी के 22वें दिन गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी प्रेमिका का चौथे पुरुष से रिश्ता जुड़ने से नाराज था। वह उसे अपने साथ ले जाने की जिद कर रहा था। इस दौरान प्रेमिका ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। इसपर उसने उसे गोली मार दी और खुद गांव से फरार हो गया। घटना के 24 घंटे अंदर ही पुलिस की मेरठ के लावड़ मार्ग पर पनवाड़ी के जंगल में हत्यारोपी प्रेमी टीनू से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान उसके पैर में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। बाद में पुलिस ने अस्पताल में उसका उपचार करवाकर गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, बीते मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे मेरठ दौराला थानाक्षेत्र के मवीमीरा गांव में महिला की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसकी सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद महिला की कॉल डिटेल निकलवाई। इसमें सामने आया कि अपने पहले पति सतेंद्र का साथ छोड़ने के बाद महिला के मुजफ्फरनगर निवासी नाजिम के साथ प्रेम संबंध हो गए थे। इस बीच पड़ोसी टीनू उर्फ नवनीत भी उससे प्रेम करने लगा था। परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी। इसके चलते परिजनों ने महिला की दूसरे युवक से शादी कर दी। इससे टीनू नाराज हो गया था। मंगलवार की सुबह युवती को अपने साथ भगाकर ले जाने की जिद कर रहा था। हत्यारोपी महिला का पड़ोसी है।
एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि मवीमीरा गांव निवासी सुभाष गाजियाबाद जीडीए में सुपरवाइजर है। उनकी चार बेटी और दो बेटे हैं। मझली बेटी 32 साल की सोनी की परिजनों ने 28 नवंबर को मुजफ्फरनगर निवासी दूसरे युवक से शादी कर दी थी। शादी के बाद सोनी मायके आई थी। यहां मंगलवार को ससुराल के लोग उसे लेने आ रहे थे। इसी बीच सुबह साढ़े नौ बजे सोनी अपने नये घर से पुराने घर जा रही थी। रास्ते में पड़ोसी टीनू उर्फ नवनीत ने उसे रोक लिया और साथ चलने की जिद करने लगा। सोनी ने प्रेमी की बात नही मानी तो आरोपी ने सरेराह उसे गोली मार दी। सूचना पर परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई।
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की। इस दौरान परिजनों ने महिला के पूर्व पति सतेंद्र और नाजिम पर शक जताया। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया कि पति, प्रेमी और अन्य के एंगल पर मामले की जांच शुरू की गई थी। इस दौरान महिला के पूर्व पति को खेत से हिरासत में लिया गया। जबकि प्रेमी नाजिम को कचहरी से उठाकर पूछताछ की। इसी बीच महिला की कॉल डिटेल में टीनू उर्फ नवनीत का नंबर भी मिला। इसपर महिला की काफी लंबी बातें होती थी। जांच की गई तो पता चला कि हत्या के बाद से ही टीनू फरार है।
एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि महिला की हत्या करने वाले प्रेमी को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लग गई है। उसके कब्जे से पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया पिस्टल बरामद कर लिया है। सोनी का रिश्ता तय होने के बाद से ही नवनीत नाराज हो गया था। सोनी के शादी करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी। मंगलवार को वह सोनी को अपने साथ भगाकर ले जाने की जिद कर रहा था। इससे सोनी ने इनकार कर दिया। इसी बात पर उसने सरेराह उसे गोली मार दी। बाद में वह गांव के गुप्त रास्तों से फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि दौराला निवासी सुभाष ने दस साल पहले अपनी बड़ी बेटी के देवर सतेंद्र से सोनी की शादी की थी। सतेंद्र और सोनी के दो बेटियां 8 साल की तनु और 6 साल की तनवी हैं। इसी बीच सोनी का जेसीबी चालक नाजिम से प्रेम प्रसंग हो गया। दो महीने पहले सोनी नाजिम के साथ फरार हो गई थी। पुलिस ने दोनों ने आगरा के सिकंदराबाद से बरामद किया था। इस मामले में नाजिम को जेल भेजा गया था। जबकि सोनी ने सतेंद्र के साथ रहने से मना कर दिया और अपने पिता के घर रहने लगी। इसी बीच सोनी का अपने पड़ोसी टीनू उर्फ नवनीत से प्रेम प्रसंग हो गया। इस दौरान परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह कर दी तो नवनीत नाराज हो गया।
Updated on:
21 Dec 2023 11:52 am
Published on:
21 Dec 2023 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
