
किट्टी पार्टी में महिलाएं सदस्य लगातीं हैं हजार से लाखों के दांव
घरों में होने वाली कि्ट्टी पार्टी महिलाओं की मौज-मस्ती का साधन होती थी। किटी पार्टी से जुड़ी महिलाएं घरेलू बजट से कुछ पैसे बचाकर किटी लाटरी भी डालती थीं। लेकिन अब किटी की लाटरी खत्म हो गई और किटी पार्टी की महिला सदस्य सट्टा लगाकर रुपए कमातीं हैं।
किटी पार्टी में सट्टा लगाने वाली महिलाएं सट्टे की आनलाइन साइट और आपस में भी दांव लगाती हैं। किटी पार्टी से जुड़ी एक महिला सदस्य ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी किटी पार्टी में 40 से अधिक सदस्य हैं। हम लोग आपस में सट्टा लगाते हैं। किटी पार्टी में सट्टा लगाने के भी वहीं नियम हैं जो कि आनलाइन सट्टा लगाने के होते हैं।
बिग बॉस सीरियल और मौसम पर लगता है सट्टा
किट्टी पार्टी की सदस्य का कहना है कि हम बिग बॉस सीरियल पर भी सट्टा लगाते हैं, जैसे अगले शो में कौन बिग बॉस से बाहर होगा। किट्टी पार्टी वाले दिन मौसम कैसा होगा, या हमारी किटी पार्टी में आने वाली सदस्य किस रंग की ड्रेस पहनकर आएगी।
बदल रहा सट्टे का ट्रेंड
सट्टे का ट्रेंड अब धीरे—धीरे बदल रहा है। पहले गली मोहल्लों या फिर शहर में एक जगह सट्टा लगाया जाता था। लेकिन जब से आनलाइन सट्टा बाजार शुरू हुआ है उसके बाद से सट्टे का बाजार पूरी तरह से बदल गया है। पुरुषों के साथ अब महिलाएं भी तेजी से सट्टेबाजी की दुनियां मे कदम रख रही हैं। महिलाएं भी सट्टे के नंबर और सट्टा किंग के बारे में पूरी जानकारी रखती हैं।
Published on:
06 Dec 2022 02:22 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
