
shiv
मेरठ। 21 फरवरी, शुक्रवार को महाशिवरात्रि (Maha Shivaratri 2020) का त्योहार पूरे देश में मनाया जाएगा। यह दिन शिव भक्तों के लिए यह दिन बहुत खास होता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव (Lord Shiva) की आराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसलिए इस दिन लोग भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए पूरे मन से पूजा (Puja) आराधना करते हैं।
पूजा करने के लिए शिव के मंत्रों और कपड़ों के रंगों का भी बहुत महत्व होता है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूजा के वक्त विभिन्न मंत्र का जाप करते हुए जल या दूध चढ़ाना चाहिए या फिर अलग-अलग रंग के कपड़ों को पहनना चाहिए। पंडित गंगाधर बताते हैं कि आगामी 21 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से वह प्रसन्न होते हैं।
भगवान शिव की पूजा करते समय हरे रंग के कपड़े पहनना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा पूजा करते समय भूलकर भी काले कपड़े न पहनें। उन्होंने बताया कि भोलेनाथ को काला रंग बिल्कुल पसंद नहीं है। काले वस्त्र से वह क्रोधित हो जाते हैं। शिव जी की आराधना करते समय अगर हरे कपड़े नहीं हैं तो आप लाल, सफेद, पीला, आसमानी और केसरिया वस्त्र पहन सकते हैं। पंडित गंगाधर के अनुसार सुबह उठकर स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें।
एक बात का खास ख्याल रखें आपके कपड़े सूती के हों, क्योंकि इन्हें शुद्ध माना जाता है। पुरुषों को पूजा करते समय धोती पहननी चाहिए क्योंकि मंत्रोच्चार करते हुए पुरुषों को दो से अधिक वस्त्र नहीं धारण करने चाहिए। इसके अलावा भोलेनाथ को फूल-पुष्प और अन्य वस्तुओं को चढाकर ओम नम: शिवाय यानी पंचअक्षर बीज मंत्र का जाप करना चाहिए।
Published on:
11 Feb 2020 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
