थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव जंगेठी निवासी 25 वर्षीय संजीव शर्मा का यह आतंक शाम करीब सवा छह बजे शुरू हुआ। सबसे पहले दुकानदार रतन सिंह के पास पहुंचा आैर बोला कि तुम बोलते बहुत हो, बार-बार पैसे मांगते हो। उधार नहीं देते हो, इसलिए आज मैं तुम्हारा हिसाब कर देता हूं। इससे पहले रतन कुछ समझ पाते नशेड़ी युवक ने घर से फावड़ा लाकर रतन सिंह के सिर पर वार किया। इसके बाद कर्इ बार वार किए। चीख पुकार उनका पुत्र संजय, पुत्रवधू सुमन, पोती अंजलि पहुंचे तो उसने सभी पर हमला बोल दिया। रतन की हत्या व परिवार को घायल करने के बाद हत्यारोपी संजीव कंधे पर फावड़ा लेकर गांव में घूमता रहा।