
सर्द हवाओं से बचने के लिए अलाव तापते लोग
यूपी में मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है। यूपी से सटे पहाड़ी राज्य उत्तरांचल में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में शीतलहर और ठंड बढ़ रही है।
शीतलहर की चपेट में पश्चिम यूपी
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम यूपी के कई जिले इस सप्ताह शीतलहर की चपेट में रहेंगे। मौसम वैज्ञानिक डा एन सुभाष के मुताबिक यूपी के मैदानी इलाकों में अब आने वाले दिनों में भारी ठंड पड़ने की संभावना है।
बर्फबारी से घना होगा कोहरा,चलेगी शीत लहर
मौसम विभाग ने शीतलहर का येलो अलर्ट यूपी के जिलों के लिए जारी किया हैं। डा एन सुभाष के अनुसार पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी यूपी के पूर्वी जिलों में घना कोहरा रहने की संभावना है।
हवा की दिशा बदलने से तापमान में गिरावट
यूपी में हवा की दिशा पश्चिम की ओर होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। बता दें कि मंगलवार को पश्चिम के जिलों में औसत अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि औसत न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
Published on:
14 Dec 2022 07:00 am

बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
