
मेरठ के बाजार में ईरानी मामरा बादाम
इस समय सर्दी के मौसम में ड्राई फ्रूट का बाजार काफी गर्म है। बाजार में बादाम का भाव 500—1200 रुपए किलोग्राम तक पहुंच गया है। कम दाम के चक्कर में पड़कर कहीं घटिया क्वालिटी का बादाम खरीद लिया तो ये सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।
ईरानी मामरा बादाम है सबसे अच्छा
बादाम विक्रेताओं के मुताबिक बादाम में सबसे अच्छी किस्म का बादाम ईरानी मामरा बादाम है। ईरानी मामरा बादाम ठंड का दुश्मन कहा जाता है। लेकिन महंगा होने के कारण इसको अधिकांश लोग खरीद नहीं पाते हैं। इस बादाम की कीमत इस समय 1000 रुपए से लेकर 1200 रुपए तक है। यह बादाम छोटा और खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। इसमें तेल की मात्रा अधिक होती है।
यह भी पढ़ें : आग से खेलने का हुनर सीख करियर बना रहे युवा, फायर इंजीनियर की बढ़ी मांग
अफगानिस्तारी गुरबंदी बादाम
अफगानिस्तान गुरबंदी बादाम खाने में हल्का कड़वापन लिए होता है। यह अधिक मीठा नहीं होता। गुरबंदी बादाम अफगानिस्तान से आयात किया जाता है। इस बादाम की कीमत लगभग 700 से 800 रुपए प्रति किलोग्राम है।
अमेरिकन बादाम की डिमांड अधिक
कैलिफोर्निया के बादाम साइज में चौड़े और मोटे होते हैं। इस समय बादाम मेरठ और देश के प्रमुख बाजारों में खूब बिक रहा है। अपने स्वाद की तरह ही बादाम का यह ब्रांड सेहत के लिहाज से कुछ खास नहीं है। बाजार में इसकी कीमत लगभग 500 से 600 रुपए प्रति किलोग्राम के बीच है।
बादाम खरीदते समय रखे ध्यान
बादाम खरीदते समय ध्यान रखें कि कभी भी बाजार से खुला बादाम न खरीदें। दरअसल, बादाम में हवा लगने से सील जाते हैं और उनका स्वाद खराब हो जाता है। इसके अलावा हमेशा कम वजन वाला बादाम खरीदना चाहिए।
Published on:
13 Dec 2022 04:02 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
