
UP Minister of States Sunil Bharala in Amarnath
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष /राज्यमंत्री पंडित सुनील भारद्वाज भराला जम्मू-कश्मीर में बाबा अमरनाथ यात्रा शुरू होते ही महादेव के दर्शन करने के लिए अमरनाथ पहुचे। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री पंडित सुनील भारद्वाज भराला ने कहा कि, बाबा अमरनाथ यात्रा प्रारंभ होते ही महादेव का बुलावा आया है। वो सीधे महादेव जी के दर्शन करने के लिए अमरनाथ पहुँचे हैं।
मंत्री ने कहा कि, जहां दुर्गम रास्तों से लम्बी दूरी तय कर यात्रा की। देवों के देव बाबा अमरनाथ गुफा में बर्फ़ से बनी भगवान शंकर जी दर्शन करने के साथ ही गुफा के प्रांगण में ही बैठकर पूजा करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ।
अद्भुत नज़ारा देख कर बहुत ही सुंदर अनुभूति कर रहा
मंत्री सुनील भराला ने कहा कि ऐसा अद्भुत नज़ारा देख करके बहुत ही सुंदर अनुभूति कर रहा हूँ। मैने कामना भी की है महादेव जी उत्तर प्रदेश में श्रमिकों के कल्याण के लिए योजनाओं का अच्छे से क्रियान्वयन हो। सुख शांति से उत्तरप्रदेश तेजी के साथ बुलंदियों को छुए और अधिकारी इसी संकल्प के साथ मजबूती से कार्य करे।
उन्होंने कहा कि, सरकार की सभी योजनाओं का लाभ हर एक नागरिक तक पहुंचाने का काम अच्छे से हो सके। भराला ने कहा कि देशभर से तीर्थयात्री बाबा जी के दर्शन के लिए आ रहे हैं। उनका दृढ़ विश्वास है कि अमरनाथ गुफा में दर्शन करने के बाद हर तीर्थयात्री खुश होकर वापस लौटता है। हमें यकीन है कि सभी की प्रार्थना स्वीकार की जाएगी।
श्री भराला ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि, जिस तरह से बाबा अमरनाथ में श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के साथ-साथ सभी को बेहतर से बेहतर सुविधाएं दी जा रही है उसके लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का दिल से आभार व्यक्त करते हैं ।
उन्होंने कहा कि जनता के प्रति उपराज्यपाल का प्यार दर्शाता है कि मनोज सिन्हा की लोकप्रियता इसी के कारण दिन प्रतिदिन तेजी के साथ बढ़ती ही जा रही है।
आपको बता दे कि, 43 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा पहलगाम में पारंपरिक नुनवान आधार शिविर और छोटे मार्ग बालटाल शिविर से शुरू हुई। कोरोना महामारी के चलते दो साल तक यात्रा नहीं हो पाई थी, तीर्थयात्रा के लिए भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। बालटाल और पहलगाम मार्गों पर सुरक्षा कड़ी की गई है। इसके अलावा ड्रोन और आरएफआईडी चिप्स की मदद से तीर्थयात्रियों के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
Updated on:
02 Jul 2022 08:48 pm
Published on:
02 Jul 2022 07:31 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
