
मेरठ। खरखौदा क्षेत्र में चर्चित रितिक हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया है। पुलिस उसको तलाश कर रही थी। मुख्य आरोपी उज्जवल एक थैले में तमंचा लेकर थाना खरखौदा पहुंचा और इंस्पेक्टर मनीष विष्ट को अपना परिचय देकर कहा कि मुझे गिरतार कर लो। मुख्य आरोपी ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी सौंप दिया। हत्यारोपी के इस तरह सरेंडर करने से थाना पुलिस भी हैरान रह गई। इसके बाद पुलिस ने तुंरत उसे हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस लाइन में हुई प्रेस वार्ता में मुख्य आरोपी और उसके साथी अंकुर को पेश किया।
पहले मारपीट फिर गोली मारकर हत्या
सोमवार को मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में गांव बिजौली के रितिक के साथ दोनों आरोपियों की मामूली कहासुनी हुई थी। कहासुनी के चलते दोनों आरोपियों ने रितिक के साथ पहले मारपीट की थी और फिर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। रितिक सड़क पर तड़पता रहा, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा और वह बचाने के लिए गिड़गिड़ाता रहा था। बाद में उसकी मौत हो गई। मंगलवार की रात पुलिस ने नामजद अंकुर को गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल
मुख्य आरोपी उज्जवल के पुलिस की पकड़ से बाहर होने पर मृतक रितिक के परिजनों ने पुलिस के निष्क्रिय होने का सवाल उठाया था। चारों ओर से विरोध होने के बाद पुलिस ने कई स्थानों पर मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश डाली थी, लेकिन वह नहीं मिला। बुधवार को मुख्य आरोपी उज्जवल तंमचा थैले में रखकर खुद ही खरखौदा थाने पहुंच गया तो पुलिस भी हैरान हो गई। इसके पीछे सेटिंग से सरेंडर करने की चर्चा बनी हुई है। बताते हैं कि जब मुख्य आरोपी थाने आया तो उसकी थाने की गेट से ही कुछ लोगों ने वीडियो बनानी शुरू कर दी थी और फिर इसे वायरल कर दी। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि मुख्य आरोपी थाने खुद पहुंचा। उसकी कुछ लोग वीडियो बना रहे थे, जो पुलिस के पास है। आरोपी की वीडियो बनाने वालों से क्या सेटिंग थी, इसकी जांच कराई जा रही है।
Updated on:
09 Aug 2019 08:32 pm
Published on:
08 Aug 2019 07:24 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
