दरअसल, हत्या की ये वारदात थाना बालैनी क्षेत्र के पुरा गांव की है। जहां पर पप्पू नाम का व्यक्ति कुछ ही दिन पूर्व जेल से पैरोल पर छूटकर आया था। जानकारी के अनुसार, पप्पू गांव के ही एक व्यक्ति रिछपाल की हत्या में जेल में बंद था, जिसमें उसका एक साथी धीरज भी बंद हुआ था। दो साल पहले धीरज भी पैराेल पर आया था, जिसकी हत्या की जा चुकी है। पप्पू भी कुछ दिन पूर्व ही जेल से पैरोल पर छूटकर आया था और गांव में ही रह रहा था। पप्पू सोमवार को पुरा महादेव मंदिर में जल चढ़ाकर घर लौट रहा था। इसी बीच अमीनगर सराय बिनौली तिराहे पर मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए।