18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपहृत युवती की तलाश में जब पहुंची पुलिस तो उसे इस हाल में देखकर चौंक गए सभी

मेरठ के सदर बाजार क्षेत्र का मामला, युवती के परिजनों ने किया हंगामा  

2 min read
Google source verification
meerut

युवती ने धर्म परिवर्तन करने के बाद की शादी, पुलिस को इस हाल में मिली तो चौंक गए सभी

मेरठ। मेरठ जिले के सदर थाने में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पर एक युवती ने धर्म परिवर्तन कर दूसरे धर्म के युवक से शादी कर ली। खास बात यह है कि उसके परिजनों ने युवती के अपहरण का मामला सदर थाने में दर्ज कराया था। मामला तब खुला जब पुलिस ने युवती को भैंसाली बस स्टैंड से पकड़ लिया।

यह भी पढ़ेंः सिंचाई विभाग के जेई की गला रेतकर हत्या से मच गया हड़कंप, पत्नी को इस हाल में मिला शव

युवती ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने अपना धर्म परिवर्तन कर शादी कर ली है। जो युवती धर्म परिवर्तन के बाद शादी कर अपने पति के साथ रह रही थी, उसका पुलिस अपहरण मानकर चल रही थी और तेजी से तलाश कर रही थी। लड़की के बरामद होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। बताते चलें कि रजबन बाजार निवासी व्यक्ति ने बीती 6 मार्च को अपनी बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से पुलिस युवती को तलाश कर रही थी। पुलिस ने युवती को भैंसाली बस अड्डे से बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ेंः लोक सभा चुनाव से पहले पकड़ी गर्इ 25 लाख रुपये की अवैध शराब, पुलिस ने एेसे किया कब्जे में

रजबन बाजार निवासी दूसरे समुदाय की 19 वर्षीय युवती का सदर बाजार क्षेत्र निवासी जतिन तोमर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान युवती के परिजनों को पता चला तो उन्होंने युवती के घर से निकलने पर रोक लगा दी। बीती छह मार्च की सुबह युवती अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई। परिजनों को जब पता चला तो उन्होंने सदर बाजार थाने में अपहरण का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और आरोपी युवक पर अपहरण का केस दर्ज करा दिया। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के बाद दोनों के परिजन आमने-सामने आ गए थे। एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता ने बताया की युवती को रोडवेज बस अड्डे से बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि युवती बालिग है और उसने शादी अपनी मर्जी से की है।