7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ में कार ट्रक की टक्कर, कार सवार दाे युवकों की माैत तीन गंभीर

तेज रफ्तार ट्रक ने कार के उड़ा दिए परखच्चेहादसे में तीन दोस्त गंभीर रूप से हो गए घायलकार सवार सभी युवक सोनीपत के रहने वाले

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

shivmani tyagi

Aug 17, 2020

accident_1.jpg

accident

मेरठ। चौधरी चरण सिंह कांवड मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार पांच लोगों में से दो की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर भाकियू ने किया आरपार की लड़ाई का ऐलान

सड़क हादसा सरधना थाना क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर रविवार की देर रात हुआ। कार सवार सभी युवक सोनीपत जिले के खेवड़ा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि युवकों की कार को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने टक्‍कर मारी थी। पुलिस भी जांच में जुट गई है। घायलों के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: OMG : पंचायत चुनाव के लिए मेरठ में बन रहा था मौत का सामान, दिल्ली पुलिस ने मारा छापा

पांचों युवक मारुति सिलेरियो कार में सवार मोदीनगर से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। रास्ते में नानू भलसोना के बीच तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। कार में बैठे सभी युवकों को जबरदस्त चोटें आई हैं। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए। मृतकों के नाम सुनील पुत्र सतबीर और अभिषेक पुत्र जीवांछ राय है। जबकि मृतको के साथी कार में बैठै रवि, मोहित व सागर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।


हादसे के काफी देर बाद पहुंची पुलिस
बताया जा रहा है कि हादसा होने के बाद घायल काफी देर तक सड़क पर ही पड़े रहे। किसी वाहन चालक ने फोन से दुर्घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम को जानकारी के बाद भी पुलिस काफी देर बाद घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तब तक दो लोग दम तोड़ चुके थे। बताया जा रहा है कि जिस अज्ञात ट्रक ने टक्कर मारी उसकी स्पीड काफी तेज थी और ड्राइवर बहुत लापरवाही से ड्राइव कर रहा था।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग