15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर जबरन पिलाया तेजाब, हालत गंभीर मेडिकल रेफर

हापुड के सिम्भावली थाना क्षेत्र में एक युवक ने नबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसको जबरन तेजाब पिला दिया। लड़की की हालात खराब हुई तो आरोपी फरार हो गया। लड़की को गंभीर हालात में मेरठ मेडिकल में भर्ती किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Sep 11, 2023

UP Crime news

नबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर जबरन पिलाया तेजाब, हालत गंभीर मेडिकल रेफर

हापुड के सिम्भावली क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोस की नबालिग लड़की के साथ गलत काम किया। इसके बाद उसको जबरन तेजाब पिला दिया। तेजाब पीने से लड़की की हालत गंभीर है। उसको मेरठ के मेडिकल रेफर कर दिया है। परिजनों ने थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। परिजनों के मुताबिक पड़ोस का रहने वाला मुर्सलीन उनकी 15 साल की नबालिग बेटी को जबरन घर से ले गया। परिजन जब बेटी को तलाशते हुए मुर्सलीन के घर पहुंचे तो वह लड़की के हाथ पैर बांधकर उसके साथ गलत काम कर रहा था। परिजनों ने इस दौरान मुर्सलीन की पिटाई कर दी और बेटी केा घर ले आए।

रविवार को आरोपी फिर से घर आया और लड़़की को अपने साथ लेकर चला गया। इसके बाद आरोपी ने लड़की को जबरन तेजाब पिला दिया। इसके बाद उसको रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन अपनी बेटी को उठाकर अस्पताल ले गए। जहां पर उसकी हालत को देखते हुए मेरठ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : थाने में तैनात सिपाही की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस महकमे में शोक परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने आरोपी मुर्सलीन के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। परिजनों के अनुसार मुर्सलीन ने नबालिग के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। वहीं आरोपी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आरोपी के परिजन भी घर पर ताला लगाकर फरार है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया है। जो कि स्विच आफ आ रहा है। आरोपी की रिश्तेदारी में भी पुलिस दबिश दे रही है।