
युवक की गला काटकर हत्या
थाना खरखौदा क्षेत्र के बिजौली गांव में एक युवक की देर रात गला काट कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को लोगों ने दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि मृतक तीन वर्ष पहले त्यागी समाज के एक युवक की हत्या के मामले में जेल जा चुका है।
खरखौदा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के मुताबिक क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी उज्जवल उर्फ पप्पू शाम को करीब 7:00 बजे घर से निकला था। रात 9 बजे उसका गला कटा शव मोहल्ला चौक पर रास्ते में पड़ा मिला। मृतक पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
करीब तीन वर्ष पूर्व गांव बिजौली के दीपक त्यागी की मृतक पप्पू ने गांव बिजौली निवासी अप्पू के साथ मिलकर हापुड़ मेरठ रोड पर डीएवी डिग्री कॉलेज के सामन सरेआम गोली मार दी थी। घटना की वीडियो भी वायरल हुई थी। इस मामले में उज्जवल दोनों जेल भी जा चुके हैं।
Published on:
22 Apr 2023 07:15 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
