11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meerut: शादी के बाद प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की हत्या, देखें वीडियो

खास बातें मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र के अब्दुल्लापुर का मामला युवक के गायब होने के बाद उसके परिजनों ने लगाए थे आरोप परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पूछताछ के बाद मामला खोला  

2 min read
Google source verification
meerut

Meerut: शादी के बाद प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की हत्या, देखें वीडियो

मेरठ। प्रेमिका की शादी होने के बाद प्रेमी ने उससे मिलने की इच्छा जताई। पहले तो प्रेमिका ने मना किया, लेकिन कुछ दिन बाद वह अपने मायके आई। मायके आने पर युवती से उसका प्रेमी मिलने के लिए उसके घर आ पहुंचा। इस पर युवती के परिजनों ने प्रेमी को देख लिया। युवती के परिजनों ने चुपचाप प्रेमी को पकड़ लिया और कमरे में बंद कर दिया। इसक बाद उसकी सुनसान स्थान पर ले जाकर हत्या कर दी। उधर, युवक जब अपने घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों को इसकी चिंता हुई। युवक के परिजनों ने इसकी सूचना थाना पुलिस (Meerut Police) को दी।

यह भी पढ़ेंः स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारी पर रिश्वत लेने की शिकायत पर कार्रवार्इ नहीं की, फिर एेसे पकड़ा गया, देखें वीडियो

प्रेमिका के परिजनों से पूछताछ

उन्होंने युवती के परिजनों पर हत्या की आशंका जाहिर की। जिस पर युवती के परिजनों को पुलिस ने उठाकर पूछताछ की। काफी मशक्कत के बाद परिजनों ने बता दिया कि युवक की हत्या कर दी गई है। आरोपियों की निशानदेही पर शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मामला थाना भावनपुर के अब्दुल्लापुर गांव का है। गांव अब्दुल्लापुर निवासी कासिम का शटल कॉक बनाने का करोबार है। उसने आरोप लगाया कि उसके बेटे नाजिम को बीती मंगलवार की देर रात पड़ोसी मेहंदी हसन उसका भाई खुर्शीद व फुरकान व बेटा मुर्सलीन घर से उठा ले गए। नाजिम को पहले पीटा उसके बाद दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बीएनजी स्कूल के पास नाले में मुर्गी फार्म वाले रास्ते पर फेंक दिया। नाजिम के लापता होने पर परिजनों ने मेहंदी हसन के परिवार पर शक जताया।

यह भी पढ़ेंः Meerut News: मंडप में दुल्हन संग फेरे ले रहा था दूल्हा तभी महिला ने थमा दिया बच्चा

प्रेमिका के साथ रंगेहाथ पकड़ा था

पुलिस ने परिवार को हिरासत में लेकर शव बरामद कर लिया। सीओ अखिलेश भदौरिया के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग में हत्या का है। मृतक नाजिम का पड़ोसी मेहंदी हसन की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मेहंदी हसन ने अपनी बेटी की शादी कर दी थी। युवती अपने मायके आई हुई थी। रात को नाजिम अपनी प्रेमिका से मिलने चला गया। जहां पर उसके परिजनों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। तभी गुस्से में आकर परिवार के लोगों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मेहंदी हसन को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की गई। जिस पर पूरा मामला खुल गया।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..