
गोली लगने से घायल युवक मेडिकल में भर्ती
Meerut News: आज देर शाम मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली युवक के पेट में लगी है। उसको तत्काल मेरठ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने युवक की हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
घटना मेरठ जिले के थाना भावनपुर क्षेत्र की है। जहां एक युवक पर बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने हमला कर उसको गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगी है। गोली लगने से घायल युवक अंकित पुत्र राकेश निवासी कुली मानपुर का रहने वाला है। पुलिस मौके पर मौजूद है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव कुली मानपुर का रहने वाला अंकित पुत्र राकेश बाइक से किसी काम से सिसौली जा रहा था। बताया जाता है कि अंकित जैसे ही कायस्थबड्डा पंचगांव के पास पहुंचा। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। गनीमत थी कि गोली अंकित के पेट को रगडती हुई निकल गई। गोली किसने मारी इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।
घायल अंकित ने परिजनों को फोन करके बताया कि उसका एक्सीडेंट हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचे तो गोली लगने का पता चला। गोली अंकित की पेट में कमर साइड से मारी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक को मेडिकल में भर्ती कराया गया है और पुलिस घटना की जांच कर रही है।
घायल युवक अंकित से पूछताछ में पता चला कि बाइक सवार तीन लोग आए और उन्होंने उसको गोली मारी। गोली क्यों मारी गई इस बारे में अंकित ने अनभिज्ञता जताई है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए चेकिंग अभियान चलाया है। थाना भावनपुर पुलिस गोली मारने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है।
Published on:
11 Sept 2023 09:17 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
