4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज रफ्तार स्कार्पियो ने भेड़ो के झुंड को रौंदा,16 की मौत 12 गंभीरें

पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान

2 min read
Google source verification
up news

तेज रफ्तार स्कार्पियो ने भेड़ो के झुंड को रौंदा,16 की मौत 12 गंभीरें

मिर्ज़ापुर. जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के लखनियां दरी में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने भेड़ो के झुंड को रौंद दिया जिसमें कुल 16 भेड़ो की मौत हो गयी अन्य 12 बुरी तरह घायल हो गये। चरवाहा दुलारे पाल पुत्र काशी पाल निवासी लतीफ पुर हिनौता भेड़ पालन कर उसी से गुजारा करता था। सुबह भेड़ो को चराने के लिये लखनिया दरी पहाड़ी पर ले गया था।

जब शाम हुवा तो चरवाहा अपने भेड़ो को घर लेकर घर वापस आ रहा था। पुलिया के पास भेड़ो का झुंड रोड क्रॉस करने लगा तभी लखनिया से पिकनिक मनाकर लौट रहे स्कार्पियो सवार युवकों ने भेड़ो के झुंड को ध्यान नही दिया और रोड के बीचों बीच भेड़ो के झुंड को रौंदते हुए फरार हो गये।
चरवाहा दुलारे भी भेड़ो से टकराकर किनारे जा गिरा जिसे काफी चोटें आ गईं। स्कार्पियो का टक्कर इतना तेज था कि स्कार्पियो का आगे लगा शोपीस लाइट मेड़गार्ड वही टूट कर गिर गया। राहगीरो ने इसकी सूचना डायल 100 को दिया सूचना पर पहुँची पुलिस ने अज्ञात स्कार्पियो को पकड़ने के लिए अन्य थानों में वायरलेस कर दिया है। मगर स्कार्पियो पुलिस के पकड़ में नहीं आई। वही चरवाहे के घर वाले घटनास्थल पर पहुँचते ही रोने चिल्लाने लगे,इनका कहना था कि परिवार काफी गरीब है और कमाई का मात्र एक साधन भेड़ था जिसके मरने से रोजी रोटी छीन गया।सपा नेता मुरारी यादव के द्वारा संबंधित अधिकारियों और लेखपाल को सूचना दे दिया गया है कि गरीब परिवार को कुछ मुवायजा मिल सके।

तेज रफ्तार बना हादसे का कारण

आस- पास के लोगों ने बताया की कार की तेज रफ्तार ही हादसे का कारण बन गई। भेड़ों के झुंड को बीच रास्ते पर देखने के बाद भी चालक ने वाहन पर कंट्रोंल क्यूं नहीं किया ये हैरानी भरी बात है। चालक कार को जिस रफ्तार से लेकर चल रहा था उसी रफ्तार से भेड़ों को कुचलता हुआ आगे निकल गया। लेकिन वायरलेस किये जाने के बाद भी इन्हे न पकड़ा जाना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग