
अनुप्रिया पटेल कि यूपी में पटेल, कुर्मी वोटरों में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है।
Anupriya Patel on Women’s Reservation Bill: देश की संसद में नेता पक्ष और नेता विपक्ष की ओर से महिला आरक्षण बिल पर प्रतिक्रिया दी गई। इसी कड़ी में महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का भी बयान सामने आया है।
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का कहना है। महिलाएं देश की आधी आबादी हैं। महिलाओं के उत्थान के बिना लोकतंत्र को मजबूत नहीं किया जा सकता। यही कारण है कि नई संसद के पहले सत्र में हमने महिला आरक्षण बिल पेश किया है।
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि नए संसद भवन में आने के बाद हम अपनी संसदीय परंपराओं को आगे बढ़ाएंगे। और देश के लोकतंत्र मजबूत करेंगे। महिलाओं की मजबूती के लिए और महिलाओं के हित में इस बिल को पेश किया गया है।
हमारी सरकार चाहती है कि देश की महिलाएं लीड करके इस देश का नेतृत्व करें। और इसके लिए सबसे जरुरी है कि देश और राज्यों में या फिर सदन में महिलाओं को बराबरी से और प्रतिनिधिओं के रुप में चुना जाए।
मिर्जापुर से सांसद हैं अनुप्रिया पटेल
अनुप्रिया पटेल अपना दल (सोनेलाल) से मिर्जापुर सीट से लगातार दूसरी बार सांसद हैं। यूपी में पटेल, कुर्मी वोटरों में उनकी पकड़ मजबूत है। साल 2014 में बीजेपी के साथ आने के बाद इनको केंद्र सरकार में मंत्री भी बनाया गया।
Updated on:
19 Sept 2023 05:53 pm
Published on:
19 Sept 2023 05:52 pm
बड़ी खबरें
View Allमिर्जापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
