
बड़ा हादसा, बारातियों को लेकर जा रही गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर- दूल्हे सहित एक दर्जन लोग थे सवार
मिर्ज़ापुर. बारातियों को लेकर जा रही ऑटो डंपर से टकरा गई, जिसमें सवार दूल्हे सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना अहरौरा थाना क्षेत्र के पियरवा पोखरा के पास की है। जहां एक यात्री ऑटो को डम्फर ने टक्कर मार दिया।हादसे में ऑटो में सवार चालक समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए और एक महिला की मौत हो गई।
ऑटो में कुल एक दर्जन से भी अधिक लोग सवार थे। दुर्घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना अहरौरा थानाध्यक्ष वैभव सिंह को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अहरौरा सीएचसी पहुंचाया। हॉस्पिटल पहुंचते ही डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक महिला की बच्ची और अन्य महिला का हालत गंभीर होता देख डॉक्टरों ने बनारस ट्रामा सेंटर के लिये रेफर कर दिया। अन्य घायल बलवंत पुत्र स्व भुल्लन 55 वर्ष,अभिमन्यु भारती पुत्र बलवंत उम्र 22 वर्ष, रामगणेश पुत्र बलवंत 23 वर्ष, रामदुलारी पत्नी बलवंत उम्र 50 वर्ष, उर्मिला पत्नी रामगणेश 60, रीता पत्नी सोनू 30 वर्ष, चंद्रभर्ती पुत्री सोनू 8 वर्ष, सुभम पुत्र सोनू 2 वर्ष निवासी मुजडीह खमहीपुर, महेन्द्र पुत्र श्रीराम निवासी अलुवा थाना अदलहाट, बुध्धु पुत्र भगावन राम निवासी ग्राम छडीआकिल नवाजगंज थाना चकिया का उपचार के बाद छुट्टी दे दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के मुजडीह गांव निवासी बलवंत के लड़के अभिमन्यु भारती की शादी चकिया में काली जी मंदिर के पास शुक्रवार को थी। लोग अपने परिजनों के साथ शादी में भाग लेने जा रहे थे। रास्ते मे हादसा हो गया। साथ मे दूल्हा अभिमन्यु भी था। हादसे में वह भी घायल हुआ है। ऑटो में बलवंत के परिवार के ही कुल दस लोग शामिल थे। हादसे में परिवार के लोगों को भी गंभीर रूप से चोट आई हैं। अहरौरा पुलिस ने मृत महिला नंदा देवी निवासी मानिकपुर की शिनाख्त कर लिया है। वहीं हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जिन्हें अधिकारियों ने घंटो बाद मनाने क बाद जाम को समाप्त करवाया।
By सुरेश सिंह
Published on:
31 Mar 2018 12:39 pm
