
केंद्रीय मंत्री ई रिक्शे पर बैठ सिनेमा हॉल में
मिर्जापुर. केंद्रीय मंत्री ई रिक्शे पर बैठ सिनेमा हॉल में फिल्म देखने पहुंची और सफाई कर्मी, ग्राम प्रधानों के साथ टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्म देखी। इस दौरान सिनेमा हॉल में भारी भीड़ देखी गयी।
केंद्रीय स्वास्थ राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छता अभियान के तहत जन जागरूकता अभियान को जन जन तक पहुंचाने के लिए यह अनोखी पहल करते हुए सफाई कर्मियों और ग्राम प्रधानों के साथ टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्म देखी।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल अपने कार्यालय से ई रिक्से से शहर के शुक्लहा स्थित सिलेमाहाल पहुची। तो वहां पहले से मौजूद जिला अधिकारी विमल कुमार दुबे और सीडीओ प्रियंका निरंजन ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री पहले हाल में बैठे सफाई कर्मियों और ग्राम प्रधानों को फिल्म से मिले संदेश को हथियार बना कर जन जन तक पहुचाने का आवाहन किया।
इसके बाद वहां पर वह सफाई कर्मियों और ग्राम प्रधानों के साथ बैठ कर टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्म देखी इस दौरान डीएम विमल कुमार दुबे और सीडीओ प्रियंका निरंजन भी केंद्रीय मंत्री के साथ रहे। वह लोग भी बैठ कर साथ मे फिल्म देखा।स्वच्छता अभियान के तहत लोगो मे जन जागरूकता लाने के लिए। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पहल पर प्रशासन ने जिले के ग्राम प्रधान पति- पत्नी को और सफाई कर्मचारियों को टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्म दिखाने का अनोखा अभियान छेड़ा है इस दौरान जिला प्रशासन ग्राम प्रधानों और सफाई कर्मियों को परिवार सहित एक हप्ते तक टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्म दिखाएगी।
इस अभियान तहत 17 सौ सफाई कर्मचारी और सैकड़ो प्रधानों के माध्यम से इस अभियान को घर घर ले जा कर लोगो को जागरूक करने की मुहिम है। फिल्म देखने के बाद पत्रिका से बात करते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को लेकर देश की आत्मा को झगझोड़ है एक बड़ी मुहिम खड़ी की है। इसी लिए शौचालय का हमारे जीवन मे क्या महत्व है। इस जन जागरण अभियान में हम सभी को फिल्म में मिले स्वछ्ता के संदेश को लोगो तक पहुचाना है।वही टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्म के इस पूरे अभियान पर जिला अधिकारी विमल कुमार दूबे ने बताया कि यह केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पहल पर इसकी शुरुआत की गयी है।
इस दौरान 17 सौ सफाई कर्मियों और प्रधानों को परिवार सहित फिल्म दिखाई जाएगी। वही अपनी पत्नी के साथ फिल्म देख कर बाहर निकले सफाई कर्मी आशीष इस पहल की तारीफ करते हुए कहते है कि यह एक अच्छी पहल है।फिल्म के माध्यम से मिले स्वच्छता अभियान के संदेश को वह लोगो को बताने का कार्य करेंगे। फिलहाल केंद्रीय मंत्री की इस अनोखी पहल से सफाई कर्मी और महिला ग्राम प्रधान खुश दिखी सभी ने इस मौके पर फिल्म का भरपूर लुफ्त उठाया।
Published on:
27 Aug 2017 07:05 pm
बड़ी खबरें
View Allमिर्जापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
