बैठक के दौरान अपना दल (S) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडे और योगी सरकार में मंत्री बृजेश पाठक, नंद गोपाल नंदी, राजेश अग्रवाल भी मौजूद रहे। बैठक से बाहर निकले के बाद जब पत्रकारों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से बैठक को लेकर सवाल किया तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि गठबंधन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई, वह यहां सिर्फ चाय पीने आये थे।