सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरूप पांडे ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक नन्दलाल की हत्या से पहले रिंकी से सम्बन्ध बनाते समय भाई रिंकू उर्फ अरुण ने देख लिया था, ।जिस पर वह आग बबूला हो उठा और घर मे रखे लोहे की रॉड से उसे सिर पर वार कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद शव को खेत मे फेंक दिया गया। इससे पहले शव की पहचान छुपाने के लिए इन लोगों ने जलाने का भी प्रयास किया था।