22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिर्जापुर

Mirzapur assembly by election: अतीक हत्याकांड के सवालों से बचते नजर आए कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी

यूपी में हो रहे विधानसभा उप चुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन था । नामांकन के आखिरी दिन मिर्जापुर से एनडीए गठबंधन प्रत्याशी रिंकी कोल ने नामांकन किया। रिंकी कोल के नामांकन में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी ने दावा किया की यूपी में हो रहे उपचुनाव में दोनों सीट पर प्रचंड बहुमत से एनडीए गठबंधन की जीत होगी। वही अतीक अहमद हत्याकांड के सवाल सवाल से बचते नजर आए कैबिनेट मंत्री।

Google source verification

एनडीए प्रत्याशी रिंकी कोल ने किया नामांकन


यूपी के रामपुर के स्वार सीट पर और मिर्जापुर के छानबे सुरक्षित विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है । उपचुनाव के नामांकन का आखिरी दिन गुरुवार को मिर्जापुर में भाजपा अपना दल एस और निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी रिंकी कोल ने दो सेट में नामांकन किया है । भारी समर्थकों के साथ रिंकी कोल पटेल चौराहा भरूहाना पार्टी कार्यालय से वाहनों के काफिले के साथ रमईपट्टी तिराहे पर पहुंची। यहां से पैदल चलकर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट गेट नंबर एक से अंदर आकर कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन किया । नामांकन में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल व उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी शामिल हुए ।

mirzapur_02.jpg

अतीक हत्याकांड के सवाल पर बचते नजर आये कैबिनेट मंत्री नंदी


नामांकन के दौरान नंद गोपाल नंदी पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दोनों सीटों पर प्रचंड बहुमत के साथ गठबंधन जितने जा रहा है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के किए गए विकास के कारण जितने जा रहे हैं । प्रयागराज में हुए माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या को लेकर पत्रकारों ने जब सवाल किया तो उन्होंने कहा कि चुनाव की बात कीजिए और हत्या के मामले में जवाब देने से बचते नजर आए ।

mirzapur_01.jpg
mirzapur_03.jpg