8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिर्जापुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री नंदी, इस महिला के घर खाया खाना और दिए 21000, जाने पूरा मामला

मिर्जापुर के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी शाहपुर चौसा में सोमवार की देर शाम चौपाल लगाई।

less than 1 minute read
Google source verification
nandi.jpg

प्रयागराज। मिर्जापुर जिले के प्रभारी मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नंद गोपाल गुप्ता नंदी सोमवार की देर शाम सिटी विकासखंड के शाहपुर चौसा गांव में चौपाल लगाई। वहां उन्होंने ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कहा की योगी और मोदी की सरकार लगातार गरीबों जरूरतमंदों के लिए काम कर रही है। पहले माफिया और गुंडे सरकार चलाते थे, आज पूरे प्रदेश में राम राज्य है।

महिला के घर खाना खाकर 21000 की मदद दी
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने चौपाल के बाद शाहपुर चौसा निवासिनी गंगा जली के घर पर भोजन किया। इस दौरान अधिकारियों और नेताओं ने भी उनके साथ खाना खाया। कैबिनेट मंत्री ने गंगा जली को 21000 रुपये दिए। साथ ही भोजन बनाने वाली दो युवतियों को 5100- 5100 दिए। उनका हौसला भी बढ़ाया।

पंचायत भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री ने शाहपुर चौसा में अस्थाई गो आश्रय स्थल का लोकार्पण किया। इंदरपुर गांव में पंचायत भवन का लोकार्पण किया। चौपाल में गायब रहने वाले पांच कर्मचारियों का डीएम ने वेतन काटने का निर्देश दिया। इस दौरान भीड़ जुटी रही।