11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिर्जापुर

Mirzapur video: नहर में उतराया मिला लड़की शव, अचानक लड़की हो गयी ज़िंदा, मिर्ज़ापुर में हैरतअंगेज मामला आया सामने

मिर्ज़ापुर के सिरसी नहर में उतराई हुई मिली लड़की जिसे लोग मुर्दा समझ रहे थे। वह अचानक ज़िंदा हो गई। लड़की के जिंदा होने की खबर जंगल की आग की तरह चारो तरफ फ़ैल गयी।

Google source verification

संतनगर थाना क्षेत्र के सिरसी नहर में उतराई हुई मिली रवीना नाम की बालिका जिसे लोग मुर्दा समझ रहे थे वह अचानक ज़िंदा हो गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा पर इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। महिला की मां ने बताया उनकी बेटी अब ठीक है। गांव के ही जिला पंचायत सदस्य को नहर में रवीना की बॉडी मिलने की सूचना मिली थी। जिस पर उन्होंने संतनगर थाने को सूचित किया था।

जानकारी के अनुसार राहकला होदवा निवासिनी रवीना को रविवार को नहर के पानी में पड़ा हुआ देखा गया। इसकी जानकारी ग्रामीण ने जिला पंचायत सदस्य मनीष को दी। मनीष ने यह जानकारी संत नगर थाना पर दी। लिहाजा जब पुलिस पहुंची तब तक परिजन मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने बाड़ी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात की। जिस पर परिजनों ने पहले अस्पताल ले जाने की बात कर आगे बढ़ गए। अस्पताल पहुंचने पर रवीना का इलाज किया गया। आश्रयजनक रूप से रवीना की सांस चलंने लगी। रवीना की स्थिति नार्मल होने पर उसको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।