उन्होंने आगे कहा है कि सरकार नागरिकों के विरोध के मौलिक अधिकार को दबाने का प्रयास कर रही है, जबकि सवर्ण समाज एक गैर बराबरी के कानून का विरोध कर रहा है। समाज कि मांग है कि इस एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिये गए निर्णय को सरकार लागू करे। बता दें कि जिले में भी सवर्ण समाज एससी-एसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद के दिन विरोध प्रदर्शन किया। एक्ट के विरोध में मिर्ज़ापुर सेवा समिति के संयोजक दिलीप सिंह गहरवार के नेतृत्व में कचहरी परिसर में जम कर धरना प्रदर्शन हुआ किया गया। दिलीप सिंह गहरवार और उनके साथी इस एक्ट को लेकर मुखर हो कर विरोध कर रहे है।