
पुलवामा शहीद के परिजनों को 57 लाख रूपये की मदद करेगा जिला प्रशासन
मिर्ज़ापुर. पुलवामा हमले में शहीद जवानों के परिवार को जिला प्रशासन 57 लाख रुपये की आर्थिक मदद करेगा। यह राशि जिला प्रसाशन के अधिकारी, कर्मचारी और आम लोगों के सहयोग से इकट्ठा किया गया है। शीघ्र ही डाफ्ट के माध्यम से यह पैसा मुख्यमंत्री को दिया जाएगा।
बतादें कि पुलवामा हमले में शहीद जवानों की मदद के लिए मिर्जापुर के जिलाधिकारी ने इलाहाबाद बैंक में खाता खोलकर अपना एक दिन का वेतन ट्रांसफर किया। जिलाधिकारी का यह निर्णय लोगों के लिए मुहिम बन गया। जिसके बाद प्रथम श्रेणी से लेकर चतुर्थ श्रेणी तक के कर्मचारियों ने अपना एक एक दिन का वेतन खाते में जमा करना शुरू किया। इतना ही नहीं मदद के लिए अनेक संगठनों के साथ ही आम लोग भी आगे आए जिसका असर ये हुआ की एक मोटी रकम इकट्टा हो गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि उनका लक्ष्य 51 लाख का था लेकिन सबका सहयोग मिलता गया और राशि 57 लाख तक जमा हो गई। पत्रिका से बातचीत में उन्होने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री कार्यालय सम्पर्क 57 लाख का चेक सौपेंगे। जिसके बाद ये रकम शहीद के परिवारों को दी जाएगी।
Published on:
08 Mar 2019 06:44 pm
बड़ी खबरें
View Allमिर्जापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
